फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रेल तले कटकर दी जान, शव की जेब से मिला सुसाइड नोट

रेल तले कटकर दी जान, शव की जेब से मिला सुसाइड नोट

Fri, 04 May 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
रेल तले कटकर दी जान, शव की जेब से मिला सुसाइड नोट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी (ब्यूरो)।
सिवानी-झुंपा के बीच रेल तले आकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी मौत के पीछे कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक की पत्नी बुद्धशैली गांव में सफाईकर्मी है और सुसाइड नोट में उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को पिछले कई माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। बहरहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है और इत्तफाकिया कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।

जीआरपी पुलिस हिसार को सूचना मिली कि झुंपा-सिवानी रेलवे लाइन के बीच एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर जीआरपी हिसार की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उसकी पहचान बुद्धशैली वासी जगत सिंह के रूप में की गई। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर परिजनों को बुलवा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ हिसार ले गई। परिजनों ने इस मामले में कोई लिखित में बयान नहीं दिया, जिसके बाद पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई शुरू कर दी। मामले के जांच अधिकारी एएसआई जयवीर ने बताया कि परिजनों ने सुसाइड नोट को लेकर लिखित में अभी कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने इसके लिए कुछ दिन का समय मांगा है और मामले में जो भी सच मिलेगा, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed