फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   लगन पैलेस मालिक के परिवार को बनाया घर में बनाया बंधक

लगन पैलेस मालिक के परिवार को बनाया घर में बनाया बंधक

Sun, 18 Feb 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
लगन पैलेस मालिक के परिवार को बनाया घर में बनाया बंधक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सेक्टर-9/11 के मकान नंबर 260 में रहने वाले लग्न पैलेस के मालिक मनोज सर्राफ के परिवार को शनिवार सुबह करीब चार बजे घर में बंधक बनाया लिया। बाइक पर सवार दो युवकों ने घर के मेनगेट को ताला लगा दिया। एक युवक ने ईंट फेंककर घर के अंदर खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाद में पुलिस ने आकर गेट खोलकर परिवार को निकाला। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनका एक परिवार के साथ प्रापर्टी विवाद चला हुआ था। इसी को लेकर पहले दो बार भी उनके घर पर पथराव हो चुका है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
मनोज सर्राफ के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि शनिवार तड़के चार बजकर दस मिनट के करीब एक बाइक घर के सामने से गुजरती है। इस पर दो युवक बैठे हुए हैं। दोनों ने मुंह पर मंकी कैप पहनी हुई थी। चार बजकर 14 मिनट पर एक युवक घर के बाहर आता है। उसके हाथ में एक बड़ी चेन थी। युवक मेन गेट के बाहर लगे कुंडों में चेन डालकर ताला लगाता है। इसके बाद एक ईंट उठाकर अंदर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ता है। घटना को अंजाम देेने के बाद हमलावर मौके से फरार हो जाता है।
विज्ञापन

मनोज सर्राफ ने बताया कि सुबह के समय शोर-शराबा सुनकर उठे। खिड़की से देखा तो गाड़ी के फ्रंट शीशे पर ईंट पड़ी हुई थी। पुलिस पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि मेन गेट के दरवाजे पर ताला भी लगाया हुआ है। पुलिस कर्मचारियों ने गेट पर लगे ताले को तोड़कर परिवार को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकीं वारदात
मनोज सर्राफ ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी तीन-चार बार ऐसी वारदात हो चुकी हैं। 6 दिसंबर 2017 और 25 जनवरी 2018 को भी युवकों ने घर पर पत्थर और शराब की बोतलें फेंकी थीं। उनका कहना है कि धर्मेंद्र के साथ उनका प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। धर्मेंद्र अपने साथियों के जरिये ऐसी घटनाएं करवा रहा है। पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी को शिकायत दे चुका हूं। इसके अलावा सेक्टर-9/11 की पुलिस चौकी में भी लिखित शिकायत दी हुई है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

लग्न पैलेस के मालिक मनोज सर्राफ की तरफ से लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। सूचना मिलने पर मौके का मुआयना किया था। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
-राजेश कुमार, चौकी इंचार्ज, सेक्टर-9/11
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed