{"_id":"5a26f09f4f1c1bee688bfe7d","slug":"151512501407-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवानी में पड़ोसी ने महिला के साथ किया रेप, गिरफ्तार-","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिवानी में पड़ोसी ने महिला के साथ किया रेप, गिरफ्तार-
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी।
शहर के एक क्षेत्र में विवाहिता के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया जिसमें रेप की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी युवक अर्जुन भाट को बुधवार को अदालत में पेश करेगी।
घटना 29 नवंबर की है। महिला के पति के मुताबिक घटना के दिन उसके पिता राजस्थान के बीकानेर शहर में अपने किसी निजी काम से गए हुए थे। वह और उसकी पत्नी घर पर ही सोए हुए थे कि देर रात उनका ही पड़ोसी युवक अर्जुन भाट उनके घर में घुस गया और महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पत्नी का शोर सुनकर पति की आंख खुली तो उसने युवक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गया। जाते वक्त युवक ने उसके पति को धमकी भी दी कि अगर मामले की सूचना पुलिस को दी तो वह उन्हें जान से मार देगा। पुलिस ने इस मामले में पहले छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। मंगलवार को महिला की दोबारा रेप करने की शिकायत के बाद उसका मेडिकल करवाया जिसमें रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं को रेप में बदलते हुए युवक अर्जुन भाट के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 6 दिसंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।