फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कैंट के पास ऑटो में रेप, दूसरी युवती ने शादी का झांसा दे रेप करते रहने का आरोप लगा, दो केस

कैंट के पास ऑटो में रेप, दूसरी युवती ने शादी का झांसा दे रेप करते रहने का आरोप लगा, दो केस

Wed, 06 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
कैंट के पास ऑटो में रेप, दूसरी युवती ने शादी का झांसा दे रेप करते रहने का आरोप लगा, दो केस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
रात के समय शहर में महिलाओं का सफर करना सुरक्षित नहीं है। बस स्टैंड से कैंट एरिया में जा रही एक ब्यूटीशियन महिला से सोमवार रात चलते ऑटो में गैंगरेप किया गया है। यह वारदात हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं मेडिकल में महिला से रेप की पुष्टि हुई हुई है।
बरवाला से रात आठ बजे आई एक महिला ने हिसार बस स्टैंड से ऑटो पकड़ा था। सेक्टर-27-28 से पहले ही ऑटो से सभी सवारियां उतर चुकी थीं। चालक समेत तीन युवक और ब्यूटीशियन महिला सवार थी। ऑटो खाली होने के बाद इनमें से एक व्यक्ति ने महिला का मुंह दबा लिया और दूसरे ने ऑटो चलाना शुरू कर दिया। चलते ऑटो में ही चालक और अन्य ने महिला के साथ गैंगरेप किया। आरोपी चालक रामायण टोल तक ऑटो ले गया और टोल पार करने से पहले ही वापस मुड़ गया। रास्ते में आरोपी और अन्य ने महिला को चलते ऑटो से नीचे फेंक कर फरार हो गए। मामले केे बाद महिला ने अपने पति के साथ महिला थाने में जाकर आपबीती बताई। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर एक अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

ऑटो के पर्दे गिराकर दिया वारदात को अंजाम
तीन बच्चों की मां और 27 वर्षीय महिला बरवाला में ब्यूटीपार्लर पर काम करती है। हर रोज की तरह वह सोमवार को करीब आठ बजे हिसार बस स्टैंड पहुंची थी और कैंट एरिया के ऑटो में बैठ गई। इसमें पहले से सात से आठ सवारियां बैठी हुई थीं। महिला ने शिकायत में बताया कि विद्युत नगर और इससे कुछ आगे चलते ही सभी सवारियां उतर गईं। ऑटो रिक्शा में चालक के अलावा दो अन्य युवक भी सवार थे। जिंदल ओवरब्रिज के पास चालक ने ऑटो के दोनों परदे गिरा दिए और उसने पीछे बैठे एक साथी को ऑटो चलाने को दे दिया। आरोपी चालक खुद पीछे वाली सीट पर आ गया और महिला को दबोचा। चालक ने साथियों के साथ महिला से गैंगरेप किया और उसका फोन भी छीन लिया। वे कैंट के पास पहुंचे और ऑटो को फुट ओवरब्रिज के पास से टोल प्लाजा तक ले गए। वे वापसी में कैंट के पास महिला और उसका फोन फेंककर फरार हो गए। महिला थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज पति पहुंचते थे महिला को लेने
महिला ने बताया कि हर रोज उनके पति उन्हें लेने के लिए पहुंचते हैं। वारदात के बाद जब आरोपी उसे फेंककर चले गए तो बदहवास महिला कैंट के सामने पहुंची और वहां पति को आपबीती बताई।
महिला ने बताया ऑटो का नंबर
पति के साथ थाने में शिकायत देने पहुंची महिला ने बताया कि वह आरोपियो को नाम से नहीं जानती। हां, उनकी शक्ल पहचान सकती है। महिला को ऑटो रिक्शा का पिछला चार अंक का नंबर भी बताया


कैंट के पास एक महिला से चलते ऑटो में गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और साथियों के ठिकाने जानने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।
-सरोज बाला, एसएचओ महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed