फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ऑटो में चेन स्नेचिंग करती महिलाओं को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा

ऑटो में चेन स्नेचिंग करती महिलाओं को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा

Thu, 30 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
ऑटो में चेन स्नेचिंग करती महिलाओं को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नागोरी गेट के पास बुधवार ऑटो में सवार दो महिलाओं की नकदी और चेन गायब हो गई। इस पर पीड़ित महिलाओं ने ऑटो में ही बैठी दो महिलाओं पर नकदी और चेन चोरी करने आरोप लगाया। इस पर वहां हंगामा हो गया। हंगामा होते देख होमगार्ड श्रद्धानंद ने भाग रही एक महिला को पकड़ लिया। तलाशी के बाद चेन और नकदी सीट के नीचे मिल गई। बता दें कि शहर में चेनी स्नेचिंग और चोरी की बढ़ती वारदातों से महिलाओं में भय का माहौल है।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को करीब ढ़ाई बजे पुराने ओवरब्रिज से बस अड्डे की तरफ जा रहे एक ऑटो रिक्शा को दो महिलाओं ने नागोरी गेट पर खादी वस्त्रालय के पास रुकवाया और उसमें सवार हो गई। उन्होंने ऑटो में बैठी दो महिलाओं पर चेन व नकदी चुराने का आरोप लगाया। इसको लेकर उन महिलाओं ने वहां हंगामा कर दिया। इससे वारदात करने वाली एक महिला छोटे बच्चे के साथ भाग निकली। दूसरी महिला को पास में तैनात होमगार्ड श्रद्धानंद ने सहकर्मियों और लोगों की मदद से काबू कर लिया। होमगार्ड ने ऑटो की सीट के नीचे तलाशी ली तो चेन और 5000 की नकदी मिल गई। होमगार्ड ने फोन पर इसकी सूचना सिटी थाना में दी।
विज्ञापन

सिटी थाना से तीन पुलिसकर्मी एक जिप्सी में आए और पकड़ी गई महिला व आरोप लगाने वाली दोनों महिलाओं को वाहन में थाना ले गए। धक्का-मुक्की में होमगार्ड श्रद्धानंद घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अवकाश के दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
सिटी थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि किसी महिला ने शिकायत नहीं दी है। वह पुलिस कार्रवाई नहीं कराना चाहती थी। उसके बाद जिस महिला पर आरोप लगाया था, उसे नाम-पता नोट कर छोड़ दिया गया।
------------------
तीन दिन में दूसरी घटना
तीन दिन पहले 26 नवंबर को भी गांव पेंगा के सरपंच की पत्नी मंजू का ऑटो में किसी महिला ने पर्स चुराया था। मंजू हिसार में चंद्रलेन कॉलोनी में जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थी। जब महिला उतरी तो उसका पर्स गायब था जिसमें सोने की चेन व 19 हजार रुपये थे।
------------
15 दिन में स्नेचिंग के मामले
24 ननवंबर को सेक्टर-14 में कम्युनिटी सेंटर के सामने महिला नीरू का बैग छीनकर आरोपी फरार हो गए। बैग में 5880 रुपये, मोबाइल फोन और दो सूट थे।
------------------
16 नवंबर को सेक्टर-14 में जवाहर नगर निवासी टीचर मुदिता अरोड़ा का बाइक सवार ने पर्स छीन लिया। महिला ने दौड़कर युवक को गिराते हुए अपना पर्स वापस ले लिया।
--------------
17 नवंबर को सेक्टर-14 में बाइक सवार दो युवक एक्टिवा को टक्कर मारकर महिला नेहा गुप्ता का पर्स झपटकर फरार हो गए। पर्स में 20 हजार रुपये, एटीएम कार्ड और कुछ जरूरी कागजात थे। ------------------------------------------

17 नवंबर को ही मॉडल टाउन में स्वास्तिक अस्पताल के सामने बाइकर्स ने भोजराज स्कूल की टीचर वंदना के साथ भी स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। टीचर के बैग में कुछ रुपये, मोबाइल व जरूरी कागजात थे।


ऑटो मेें दो महिलाओं की चेन और नकदी चोरी, हंगामा
-ऑटो में चोरी की तीन दिन में दूसरी घटना, महिलाओं में दहशत
फोटो नंबर 43 व 42 सहित
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed