फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   छेड़छाड़ मामले में दो के खिलाफ व कार्रवाई न करने पर एएसआई के खिलाफ केस

छेड़छाड़ मामले में दो के खिलाफ व कार्रवाई न करने पर एएसआई के खिलाफ केस

Sat, 23 Feb 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ मामले में दो के खिलाफ व कार्रवाई न करने पर एएसआई के खिलाफ केस
हिसार। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने दो लोगों पर छेड़छाड़ करने और जातिसूचक गालियां देने की शिकायत पुलिस को थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो उसने अदालत में इस्तगासा दायर कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों और कार्रवाई न करने के आरोपी एएसआई के खिलाफ आजाद नगर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 166ए, 354बी, 323, 342, 452 और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी बलिंद्र, राजेंद्र 23 नवंबर 2018 को जबरदस्ती उसके घर में घुस गए और जातिसूचक गालियां देने लगे। उन्होंने बुरी नीयत से उसके कपड़े भी फाड़ डाले। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने इसकी शिकायत थाने में की थी। एएसआई सुरेश ने उसे 29 नवंबर को बुलाया और धमकी दी। सुबह से शाम छह बजे तक थाने में बैठाकर रखा। अदालत के आदेश पर आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच डीएसपी अमरजीत सिंह कर रहे हैं। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed