{"_id":"5c5dd69abdec224db85269c0","slug":"131549653658-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनवेस्टर्स के सड़क पर उतरने के बाद पुलिस ने कंपनी पर दर्ज किया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनवेस्टर्स के सड़क पर उतरने के बाद पुलिस ने कंपनी पर दर्ज किया केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सदर थाना पुलिस ने निवेशकों द्वारा प्रदर्शन करने के बाद ऐरन गोल्कसॉक इंटरनेशनल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में एचएसवीपी (हुडा) के चेयरमैन एवं प्रशासक की शिकायत पर हरियाणा डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन ऑफ अर्बन एरिया रूल्स 1976 की धारा 19(1) व हरियाणा डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन ऑफ अर्बन एरिया रूल्स 1975 के अंतर्गत ऐरन गोल्कसॉक प्रोजेक्ट कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया है कि कंपनी ने धोखाधड़ी की और अवैध निर्माण किया। उसने सेक्टर-25 में ऐरना गोल्कसॉक प्रोजेक्ट की भूमि से संबंधित रिकॉर्ड नहीं दिया। जांचकर्ता एएसआई सुरेंद्र सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि सेक्टर 25 के नजदीक कंपनी हिसार कनॉट प्लेस के नाम से निर्माण कर रही थी। इसमें शहर के अनेक लोगों ने लाखों-करोड़ों रुपये निवेश किए। यह मामला करीब 46 करोड़ रुपये की ठगी का बताया जा रहा है। इसी मामले में निवेशकों ने वीरवार को धरना शुरू ही किया था कि मौके पर पुलिस पहुंच गई थी और जल्द कार्रवाई का आश्वासन देते हुए धरना न देने का अनुरोध किया था। इसके बाद पुलिस ने निवेशकों की मुलाकात आईजी संजय सिंह से कराई। उन्होंने निवेशकों को न केवल कार्रवाई का भरोसा दिलाया, बल्कि एसपी से बात की और मामले में कार्रवाई न किए जाने बारे में पूछा था। इस पर एसपी ने बताया था कि इस मामले में डीए से कानूनी राय लेने के लिए लिखा हुआ है, उसके बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।