फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सिगरेट चोरी करने का आरोपी पकड़ा, चोरी का सामान खरीदने वाला दुकानदार भी गिरफ्तार

सिगरेट चोरी करने का आरोपी पकड़ा, चोरी का सामान खरीदने वाला दुकानदार भी गिरफ्तार

Mon, 01 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
सिगरेट चोरी करने का आरोपी पकड़ा, चोरी का सामान खरीदने वाला दुकानदार भी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। सिगरेट के डिब्बे चोरी करके बेचने के आरोप में सिटी थाना पुलिस ने एक आरोपी सूर्य नगर निवासी दीपक को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक अन्य दुकानदार रामपुरा मोहल्ला निवासी धीरज को चोरी का सामान खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में ऋषि नगर निवासी नरेंद्र ने शिकायत में बताया कि वह सिगरेट बेचने का काम करता है। जब वह ऋषि नगर एरिया में सामान सप्लाई करने गया तो पीछे से किसी ने सिगरेट के दो बड़े पैकेट चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू करके दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी को पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने चोरी करने के आरोपी सूर्यनगर निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी दीपक ने बताया कि उसने दोनों पैकेट रामपुरा मोहल्ला में परचून की दुकान चलाने वाले धीरज को बेच दिए हैं। पुलिस ने चोरा का सामान खरीदने के जुर्म में आरोपी दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दीपक पहले भी कई चोरी की वारदात में शामिल रह चुका है। पुलिस ने आरोपी से एक हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


किसी भी अंजान से बिना बिल कोई भी सामान नहीं खरीदें। ऐसा सामान चोरी का हो सकता है, जिससे आपको भी परेशानी हो सकती है। ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दें। अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं, ताकि चोरी जैसी वारदात पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनदीप सांगवान, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed