{"_id":"5aef5ba74f1c1b23338b6f9a","slug":"131525636007-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैप: हांसी, जींद और नरवाना में छापेमारी, नहीं हाथ लगी इंस्पेक्टर सरोज बाला, विजिलेंस लेगी गिरफ्तारी वारंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हनी ट्रैप: हांसी, जींद और नरवाना में छापेमारी, नहीं हाथ लगी इंस्पेक्टर सरोज बाला, विजिलेंस लेगी गिरफ्तारी वारंट
Updated Mon, 07 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
विजिलेंस की टीम ने महिला थाने की तत्कालीन प्रभारी इंस्पेक्टर सरोज बाला की तलाश में रविवार को हांसी, जींद और नरवाना में छापेमारी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। विजिलेंस अब कोर्ट से उसके गिरफ्तारी वारंट हासिल कर छापेमारी करेगी। विजिलेंस के डीएसपी शरीफ सिंह की टीम ने हांसी, जींद और नरवाना में छापे मारे। जींद में सरोज के परिवार का मकान है और हांसी व नरवाना में उसके रिश्तेदार रहते हैं। विजिलेंस को उम्मीद थी कि वहां छापेमारी करने पर वह हाथ लग जाएगी, लेकिन टीम सदस्यों को छापा मारने पर निराशा हाथ लगी। परिजनों और रिश्तेेदारों ने बताया कि वह यहां नहीं आई। उसके बाद टीम लौट आई। विजिलेंस को अभी तक इंस्पेक्टर सरोज बाला हाथ नहीं लगी है। विजिलेंस अब अदालत से उसका गिरफ्तारी वारंट हासिल करेगी। विजिलेंस सोमवार को उकलाना एरिया के एक युवक के बयान दर्ज करेगी। वह युवक हनी ट्रैप में फंसकर गिरोह को तीन लाख रुपये देकर छूटा था। विजिलेंस गवाह के तौर पर उसके बयान दर्ज करेगी। मुकदमे में उसकी गवाही अहम साबित होगी।
यह है मामला
डाबड़ा चौक के पास के एक होटल के मैनेजर राजेश कुमार ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि एक अनजान युवती ने उससे फोन पर संपर्क किया था। उसने उसे 26 अप्रैल को पारिजात चौक के पास एक होटल में बुलाया था। वह वहां कमरे में गया तो सिरसा की बताने वाली युवती ने एक कोल्ड ड्रिंक दी थी। उसे पीते ही वह बेहोश हो गया था। होश आने पर युवती ने उस पर रेप करने का आरोप लगाया था। तब वह किसी तरह निकल आया था। दो घंटे बाद महिला थाना प्रभारी सरोज बाला ने फोन कर रेप की शिकायत आने की बात कहकर बुलाया था। वह अगले दिन गया तो मामला रफा-दफा करने के लिए 1.50 लाख रुपये में सौदा हुआ था। वह पिछले शनिवार को 70 हजार रुपये लेकर थाने के आगे पहुंचा और महिला थाना एसएचओ के ड्राइवर सुरेंद्र को नकदी दी थी। विजिलेंस ने ड्राइवर को रिश्वत लेते पकड़कर बिचौलिए होटल मालिक योगेश को भी काबू किया था। विजिलेंस ने केस दर्ज किया था।