फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हनी ट्रैप: मोना बिठमड़ा पंचायत के साथ जाकर आईजी से मांगी सुरक्षा

हनी ट्रैप: मोना बिठमड़ा पंचायत के साथ जाकर आईजी से मांगी सुरक्षा

Fri, 04 May 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
हनी ट्रैप: मोना बिठमड़ा पंचायत के साथ जाकर आईजी से  मांगी सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हनी ट्रैप मामले में शिकार हुुए दो लोगों ने पुलिस कार्यालय में पहुंचकर अपनी पीड़ा बताई। सिरसा की युवती ने इन लोगों को भी इसी तरह से फंसाया था। इसमें एक मास्टर जी से रेप का केस बनाने की धमकी देकर 2.60 लाख रुपये ठगे गए।
हनी ट्रैप में फंसे शिक्षक ने बताया कि 25 फरवरी को उसी युवती ने उसे दिल्ली रोड स्थित बागबां होटल में बुलाया था। उसके दो घंटे बाद ही शिक्षक के पास महिला थान से एसएचओ का फोन आया। इसमें एसएचओ ने कहा कि आपके खिलाफ रेप की शिकायत आई है। शिक्षक अपने साथ गांव के कुछ प्रमुख लोगों को लेकर थाने पहुंचे। थाने में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वाली महिला मिली। इस महिला को 28 फरवरी को 2.60 लाख देकर समझौता करा दिया गया। मिलगेट निवासी दूधिया भी हनी ट्रैप में फंसा था। इस दूधिया ने विजिलेंस पुलिस को बताया कि मिलगेट की एक महिला ने झूठी शिकायत देकर मुझे फंसाया था। बाद में महिला ने पैसे ऐंठ लिए।
विज्ञापन


आईजी साहब! कुछ लोग समझौते का बना रह दबाव : मोना बिठमड़ा

हिसार। हनी ट्रैप प्रकरण मीडिया को बताने वाले मोना बिठमड़ा ने आईजी संजय कुमार को शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही महिला थाने की तत्कालीन प्रभारी इंस्पेक्टर सरोज बाला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोना बिठमड़ा काफी लोगों के साथ वीरवार को आईजी कार्यालय में पहुंचा। उसने बताया कि पहले इस प्रकरण में उस पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा था। अब कुछ लोग फोन पर जान से मारने की धमकी देने लगे हैं। इसके साथ उसे झूठे केस में फंसाने की धमकियां मिल रही हैं। उसने कहा कि तत्कालीन एसएचओ सरोज बाला का ड्राइवर सुरेंद्र रिश्वत लेते पकड़े जाने के केस में वह गवाह है। उस प्रकरण में जो युवती शामिल है, उसी युवती और सरोज बाला ने ब्लैकमेलिंग कर मुझसे भी तीन लाख रुपये हड़पे थे। यदि मुझे कुछ होता है या किसी केस में फंसाया जाता है तो उसकी जिम्मेवार इंस्पेक्टर सरोज बाला को माना जाए। आईजी ने उनको निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed