{"_id":"5c9e7108bdec2214262c5d14","slug":"121553887496-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या के आरोप में सास-ससुर गिरफ्तार, जेल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की हत्या के आरोप में सास-ससुर गिरफ्तार, जेल भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। विवाहिता की दहेज के लिए हत्या के आरोप में सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने मृतका की सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह मृतका के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें गला घोंटकर हत्या होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस को दी शिकायत में यूपी के कन्नौज जिले के भवानीपुर अनौगी गांव निवासी बिमलेश ने बताया कि उसका चाचा भैया लाल गांव में रहता है और खेतीबाड़ी करता है। उसकी चार लड़की व एक लड़का है। उसके चाचा की लड़की नीतू की शादी मैनपुरी जिले के खजूरिया गांव में कुलदीप पुत्र राधेश्याम के साथ 27 अप्रैल 2018 को की थी। नीतू का पति कुलदीप, सास श्यामा देवी, ससुर राधेश्याम, नीतू की ननद पूजा करीब 16-17 साल से सैनियान मोहल्ले में रहते हैं। शादी के बाद नीतू भी उनके साथ यहीं रह रही थी। उसने आरोप लगाया कि नीतू को उसकी ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज के लिए तंग करते थे। शिकायत में बिमलेश ने बताया कि 27 मार्च को नीतू की बात विपिन उर्फ राहुल से हुई थी, जिसमें उसने कहा कि उसे यहां से ले जाओ, वरना ये लोग उसे मार देंगे। वीरवार को उसके पास फोन कुलदीप का फोन आया कि नीतू की तबीयत खराब है और अस्पताल में दाखिल है। इसके बाद वह, पवनेश और विपिन उर्फ राहुल हिसार पहुंचे तो पता चला कि उनकी बहन नीतू को मारकर बस स्टैंड के नजदीक वाले श्मशानघाट में दाह संस्कार के लिए लेकर गए हैं। इस पर जब वे वहां पहुंचे तो उन्हें देखकर कुलदीप, ससुर राधेश्याम मौके से फरार हो गए।
इन धाराओं के तहत किया केस दर्ज
मिल गेट थाना पुलिस ने बिमलेश की शिकायत पर मृतका के पति कुलदीप, ससुर राधेश्याम, सास श्यामा और ननद पूजा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304बी, 34 के तहत केस दर्ज किया है। सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज एसआई दयानंद ने बताया कि मृतका के ससुर राधेश्याम और सास श्यामा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।