फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   110 किलोमीटर पीछा करके पकड़े गो तस्कर, ट्रक में लेकर जा रहे थे 10 गोवंश

110 किलोमीटर पीछा करके पकड़े गो तस्कर, ट्रक में लेकर जा रहे थे 10 गोवंश

Fri, 13 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
110 किलोमीटर पीछा करके पकड़े गो तस्कर, ट्रक में लेकर जा रहे थे 10 गोवंश

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। गोपुत्र सेना और गोसेवा दल ने 110 किलोमीटर पीछा करके 10 गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा। पुलिस की मदद से चार गो तस्करों को भी काबू किया गया है। मुख्य गो तस्कर हिसार के गांव काबरेल निवासी नाथा नायक उर्फ रामू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गोपुत्र सेना हरियाणा के संगठन मंत्री प्रमोद श्योकंद ने बताया कि गो भक्तों को सूचना मिली थी कि छह टायर बंद बॉडी ट्रक गोवंश लादकर अग्रोहा से हिसार के रास्ते उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने जाएगा। सूचना पाकर गो भक्तों द्वारा जाल बिछाया गया। हिसार स्थित दिल्ली बाईपास पर कुछ समय बाद संबंधित ट्रक आता दिखाई दिया। गो भक्तों ने ट्रक ड्राइवर को बैटरी से रुकने का इशारा किया, लेकिन तस्करों ने ट्रक को रोकने की बजाय गाड़ी की गति और बढ़ा दी। गो भक्तों ने तस्करों की गाड़ी का पीछा करना शुरू किया तो देखा कि ट्रक को एक स्विफ्ट गाड़ी पायलट कर रही है। गो भक्तों ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों गाड़ियों को मदीना टोल टैक्स के पास पकड़ लिया। चार तस्करों को भी गो भक्तों ने काबू किया। ट्रक को जांचने पर उसमें 10 गोवंश जिंदा मिले। मौके पर पहुंची महम थाना पुलिस की मौजूदगी में सभी गो वंश को महम गोशाला भेज दिया गया और दोनों गाड़ी और चार तस्करों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। गो सेवा दल उचाना के अध्यक्ष डॉ. संदीप धीमान ने बताया कि महम पुलिस ने गांव काबरेल के रहने वाले नाथा नायक उर्फ रामू को पकड़ा है। आरोपी पर हिसार थाने में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed