{"_id":"5b3a770b4f1c1b145c8b461e","slug":"121530558219-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चिकित्सक की फोटो के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला चिकित्सक की फोटो के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, केस दर्ज
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला चिकित्सक की फोटो के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हिसार की एक महिला चिकित्सक का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला चिकित्सक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक वीडियो बनाने वाले का सुराग नहीं लगा है।
सिविल लाइन थाना पुलिस में महिला चिकित्सक ने शिकायत देकर कहा कि उसकी फोटो के साथ किसी ने छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो के साथ जोड़ा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। चिकित्सक ने शिकायत में कहा कि सोमवार सुबह वह ओपीडी में मरीज देख रही थी। इस दौरान कमरे के बाहर बैठे सहायक के मोबाइल पर फोन आया। किसी युवक ने मोबाइल पर फोन पर कहा कि मैडम, आपका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, क्या यह सही है या फेक है।
वीडियो वायरल होने का पता चलते ही महिला चिकित्सक ने वीडियो बनाकर अपलोड करने वाले के खिलाफ सिविल लाइन थाने में आईटी एक्ट के तहत शिकायत दी। शिकायत में कहा गया कि किसी ने उसका चेहरा इस्तेमाल करके फेक अश्लील वीडियो बनाई है। साइबर टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।