फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जमीन के झगड़े में पिता-पुत्र को पीटा, नगदी छीनी

जमीन के झगड़े में पिता-पुत्र को पीटा, नगदी छीनी

Tue, 05 Jun 2018 02:15 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
जमीन के झगड़े में पिता-पुत्र को पीटा, नगदी छीनी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
शहर से घर लौट रहे ट्रैक्टर ट्रेनिंग सेंटर में चपरासी के पद पर कार्यरत पीरावाली निवासी अमर सिंह और उसके बेटे गोविंदा को पड़ोसियों ने पीटकर घायल कर दिया। पीटने वाले तीस हजार रुपये भी छीन ले गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।

पुलिस को दी शिकायत मेें अमरसिंह ने बताया कि उसका जमीन के ठेके को लेकर अपने पड़ोसियों के साथ विवाद चल रहा है। रविवार शाम को वह अपने किसी जानकार के तीस हजार रुपये लेकर घर लौट रहा था तो रास्ते में पीरावाली के वजीर सिंह, हरनाम सिंह, बिट्टू, शिंकू, बाज सिंह, कालू व सतनाम सिंह ने उससे जमीन के मसले पर झगड़ा करना शुरू कर दिया। सभी उसको चोट मारकर उससे तीस हजार रुपये छीनकर भाग गये। अपने साथ हुई घटना की जानकारी उसने अपने बेटे गोविंदा को दी। जब उसका बेटा उसको लेने के लिए आ रहा था तो उपरोक्त सभी ने गोविंदा को भी रास्ते में पीटकर घायल कर दिया। दोनों घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed