फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   उकलाना की मासूम के साथ दरिंदगी के आरोपी का 19 को होगा नार्को टेस्ट

उकलाना की मासूम के साथ दरिंदगी के आरोपी का 19 को होगा नार्को टेस्ट

Sun, 18 Feb 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
उकलाना की मासूम के साथ दरिंदगी के आरोपी का 19 को होगा नार्को टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
उकलाना में छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी मामले के आरोपी का 19 फरवरी को गुजरात के गांधीनगर में नार्को टेस्ट शुरू होगा। यह टेस्ट पांच दिन तक चलेगा। अदालत ने इस टेस्ट के लिए अनुमति दी है।
उकलाना में छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी मामले में आरोपी युवक के नार्को टेस्ट के लिए अदालत ने शुक्रवार को अनुमति दी। न्यायाधीश आशीष शर्मा की अदालत ने इसके लिए अनुमति दी। पुलिस टीम आरोपी युवक को 19 फरवरी को गांधीनगर गुजरात लेकर जाएगी। इसमें आरोपी के लगातार छह दिन तक टेस्ट होंगे। तीन अलग-अलग स्टेज पर यह टेस्ट होंगे। इसमें युवक को अर्धचेतन अवस्था में ले जाकर उससे सवाल-जवाब किए जाएंगे। इसके लिए पुलिस की ओर से एक प्रश्नावली तैयार की जाएगी। इसमें पुलिसकर्मी सवाल पूछेंगे।
विज्ञापन

नार्को टेस्ट में मौके पर चिकित्सकों की पूरी टीम रहेगी। एक व्यक्ति के नार्को टेस्ट पर करीब 65 से 70 हजार रुपये का खर्च आता है। टेस्ट का खर्च पुलिस की ओर से दिया जाएगा। बेहद कम मामलों में यह टेस्ट कराया जाता है। इसमें 99 प्रतिशत सच सामने आता है। इस टेस्ट की रिपोर्ट को पूरी तरह से विश्वसनीय माना जाता है। बचाव पक्ष के वकील प्रदीप सैनी ने कहा कि हमें सच की जीत होने का पूरा भरोसा है। यह टेस्ट काफी हद तक सच को सामने लाएगा। अदालत की ओर से 19 से 24 तक टेस्ट कराने का आदेश दिया गया है। अब जांच अधिकारी टेस्ट कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
नौ दिसंबर की सुबह उकलाना में झुग्गियों से कुछ दूर छह साल की नाबालिग का शव मिला था। मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद दरिंदगी की इंतहा करते हुए निजी अंग में लकड़ी डाली गई थी। पुुलिस ने करीब छह दिन बाद पड़ोस के एक नाबालिग को इस मामले का मुख्य आरोपी बताते हुए गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed