{"_id":"5c364f7ebdec2256e0515d5f","slug":"11547063166-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने आई-20 गाड़ी ठोकी बस में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने आई-20 गाड़ी ठोकी बस में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। शराब के नशे में धुत लुवास निदेशक राजेंद्र के बेटे ने बुधवार रात आई-20 गाड़ी महाबीर स्टेडियम के बाहर खड़ी बस में ठोक दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि एयर बैग खुलने से कार चालक की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार महाबीर स्टेडियम के बाहर खड़ी बस दर्शन अकादमी की थी, जो वीरवार से शुरू हो रही स्कूली नेशनल खेल प्रतियोगिता के लिए आने वाले बच्चों के लिए लगाई हुई थी। हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे हुआ। जिस समय हादसा हुआ उस समय बस का ड्राइवर उसके अंदर सोया हुआ था और बाहर सड़क के आसपास कुछ बच्चे घूम रहे थे। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में धुत्त था और हादसे के बाद उसने पिटाई के डर से खिड़की अंदर से लॉक कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एचएयू चौकी इंचार्ज एएसआई विरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और कार चालक को बाहर निकाला गया। कार चालक की पहचान तेजबीर पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई। राजेंद्र लुवास में निदेशक हैं। कुछ ही समय बाद एचएयू से कार चालक युवक के पिता और दर्शन अकादमी के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज संजीव भी मौके पर पहुंच गए।
एएसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को सड़क हटाया जा रहा था तो संजीव ने जबरन गाड़ी हटाने से रोका और पुलिस के साथ हाथापाई भी की। इसके बाद पुलिस कार चालक युवक और संजीव दोनों को चौकी ले गई, जिसके बाद दोनों का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
कार चालक युवक नशे में धुत्त था। दर्शन अकादमी के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज संजीव और कार चालक युवक का मेडिकल कराया जा रहा है। फिलहाल कार्रवाई जारी है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा।
- एएसआई विरेंद्र सिंह, एचएयू चौकी इंचार्ज।