फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चौकीदार को चारपाई पर बांधकर जिंदा जलाने की कोशिश

चौकीदार को चारपाई पर बांधकर जिंदा जलाने की कोशिश

Thu, 01 Mar 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
चौकीदार को चारपाई पर बांधकर जिंदा जलाने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुलखनी (हिसार)।
बरवाला खंड के गांव राजली के प्राथमिक स्कूल परिसर में चौकीदारी को रात करीब डेढ़ बजे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। स्कूल में लूट के इरादे से घुसे नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि बदमाश स्कूल से केवल एक बैग राशन ही चोरी कर ले जा सके।
गांव राजली के प्राथमिक स्कूल में चहारदीवारी का निर्माण चल रहा है। इसमें मजदूरी करने वाले ईश्वर को स्कूल प्रशासन ने रात को स्कूल की रखवाली का जिम्मा सौंप रखा है। मंगलवार आधी रात बाद छह नकाबपोश बदमाश लाठी-डंडे लेकर स्कूल में घुस गए। बताया जाता है कि स्कूल में घुसते ही बदमाशों ने चौकीदार ईश्वर को डंडे से जमकर पीटा। उसके बाद उसको रस्सी से बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर उसे बांधकर चारपाई पर डालकर बोले, अगर आवाज की तो तुझे जिंदा जलाने की धमकी दी। उसे चारपाई समेत स्कूल के पिछले हिस्से में फेंक दिया। फिर स्कूल में मिड-डे मील के कमरे के ताले तोड़े। वहां से राशन के दो बैग चोरी किए। बदमाशों ने जाते समय चारपाई को आग लगा दी। ईश्वर को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। ईश्वर ने किसी तरह खुद को चारपाई से नीचे गिराकर खुद को बचाया।
विज्ञापन

सुबह के समय ईश्वर का परिचित चाय देने स्कूल पहुंचा तो घटना का पता चला। जानकारी के बाद सरपंच ओमप्रकाश बूरा मौके पर पहुंचे। ईश्वर ने पूरी घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर को सौंपा था रात को रखवाली का जिम्मा
स्कूल का चौकीदार दिन के समय ड्यूटी करता है। स्कूल प्रबंधन ने रात को रखवाली के लिए मजदूर को ही जिम्मेदारी दे रखी थी। स्कूल प्रबंधन ने बिना मुख्यालय की अनुमति यह ड्यूटी लगा रखी थी।

राजली गांव के स्कूल में हुए घटनाक्रम की मुझे जानकारी नहीं है। एरिया इंचार्ज शेषकर्ण को इस बारे में कहा जाएगा। जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-देवेंद्र नैन, एसएचओ बरवाला, हिसार
शिकायत नहीं मिली है, मैं बाहर था। थाने में जाकर पता करूंगा। इसके बाद मौके पर जाकर सभी पक्षों की तफ्तीश करेंगे।
-शेषकर्ण, एरिया इंचार्ज, बरवाला थाना पुलिस

घटना के बारे में सुबह फोन पर पता चला। सूचना मिलते ही मौके पर आया। हमने ही ईश्वर की रात के लिए स्कूल में ड्यूटी लगाई थी। असली चौकीदार स्कूल में दिन में ही आता है। इसमें हमारी क्या गलती है।
-हवा सिंह, हेड प्राइमरी स्कूल, राजली

मुझे अभी तक राजली स्कूल के मामले में कोई जानकारी नहीं मिली है। ना ही स्कूल हेडमास्टर की तरफ से कोई मैसेज मिला। अगर स्कूल में हेडमास्टर ने किसी मजदूर को रात के समय में स्कूल की रखवाली की जिम्मा सौंपा था तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।

-ज्ञान सिंह, बरवाला खंड शिक्षा अधिकारी हिसार

जानकारी मिलते ही स्कूल गया था। असली चौकीदार बीमार होने के कारण मजदूर ही स्कूल की रखवाली कर रहा था। घटना होनी थी, हो गई। अब प्रशासन क्या स्कूल में आकर सोएगा।
-ओमप्रकाश बूरा, सरपंच, राजली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed