{"_id":"59b834d34f1c1be37f8b6739","slug":"11505244371-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो गला रेतकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो गला रेतकर की हत्या
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
ओल्ड कोर्ट एरिया में बने एक रेस्टोरेंट एवं कैफे में युवक ने गवर्नमेंट कॉलेज की छात्रा की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या का कारण प्रेमिका के शादी से इनकार करना बताया जा रहा है। गुस्साए प्रेमी ने उसकी गर्दन पर 15 बार वार किए। युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
रेलवे कॉलोनी निवासी पूजा (19) गवर्नमेंट कॉलेज बीकॉम सेकेंड ईयर की छात्रा थी। आरोपी युवक नवीन भी रेलवे कॉलोनी में उसके पड़ोस में रहता है। मृतक युवती पूूजा मूल रूप से गांव मोहामिदपुर जिला प्रतापगढ़ यूपी की रहने वाली थी। उसका परिवार पिछले 17 साल से यहां रह रहा था। आरोपी युवक नवीन (24) एफजीएम कॉलेज आदमपुर से ग्रेजुएशन कर चुका है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे नवीन और पूजा कैफे में आइसक्रीम खा रहे थे। इस बीच किसी बात को लेकर कहासुनी में नवीन ने पूजा के गले को चाकू से रेत दिया। पूजा पर करीब 15 बार हमला किया। कैफे मालिक ने मौके से नवीन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
युवक को मौके पर कैफे मालिक ने पकड़ा
आरोपी युवक नवीन को कैफे मालिक ने पकड़ लिया। कैफे मालिक ने वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक ने पुलिस के सामने कबूला कि वह उससे प्रेम करता था और जब उसने शादी का ऑफर दिया तो उसने उसे इनकार कर दिया।
विज्ञापन
पिता बोले, बेटी को करता था तंग
मृतक पूजा के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी नवीन उनके सामने वाले क्वार्टर में रहता था। उसकी बेटी पूजा को नवीन तंग करता था। हमने उसे कई बार समझाया भी, लेकिन वह नहीं माना।
पिता के बयान पर नवीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। नवीन शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसने शादी से इनकार किया तो उसने युवती की हत्या कर दी।
-जगदीश कुमार, पीएलए चौकी इंचार्ज थाना सिविल लाइन