फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डबल मर्डर के आरोपी के घर गांजा बरामद

डबल मर्डर के आरोपी के घर गांजा बरामद

Sun, 06 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
डबल मर्डर के आरोपी  के घर गांजा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
डबल मर्डर के आरोपी शंकर के घर से पुलिस ने 3.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने मर्डर मामले में शंकर पर तस्करी की धारा भी जोड़ दी है। पुलिस शंकर से गांजा तस्करी के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस तस्करी के गिरोह तक पहुंचेगी।
ठंडी सड़क मीट मार्केट एरिया में डबल मर्डर का कारण गांजे की तस्करी की मुखबरी करने का शक कारण बना था। मृतकों के भाई ने पुलिस बयान में कही थी कि शंकर और उसका दोस्त सोचते थे कि सुनील, सचिन उनके धंधे की जानकारी पुलिस को देते हैं। शनिवार सुबह वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने शहर पुलिस को सूचना दी कि बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए थे। ये दोनों शंकर के मकान के अंदर गए। शक होने पर जब आसपास के लोग भारी संख्या में एकत्रित हुए तो यह पता लगते ही ये दोनों वहां से फरार हो गए। उस समय शंकर के मकान में नशीला पदार्थ रखे होने का पता चला। सूचना के आधार पर शहर थाना प्रभारी ललित कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ आरोपी शंकर के मकान पर पहुंचे और वहां पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस की टीम ने एक कमरे के अंदर रखा गांजा बरामद किया। इस नशीले पदार्थ का वजन तीन किलो 665 ग्राम बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी शंकर को नशीले पदार्थ की तस्करी मामले में भी पूछताछ करेगी। शंकर पर पहले भी 14 केस दर्ज हैं। इनमें हत्या प्रयास, शस्त्र अधिनियम, हवाई फायरिंग, मादक पदार्थ अधिनियम, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान हथियार बरामद करेगी पुलिस
हत्याकांड मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दो आरोपियों शंकर और प्रवीण सैनी को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। शंकर उर्फ छोटा, विक्की, अभिषेक को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो की तलाश जारी
पुलिस को अब इस मामले में सागर, पंडित और रमेश की तलाश है। इन आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस की तीन टीमें इस मामले में छोपमारी कर रही हैं।

घायल विनोद की गर्दन से निकाली गोली
डबल मर्डर में घायल विनोद की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। चिकित्सकों ने विनोद की गर्दन में फंसी गोली को ऑपरेशन के जरिये निकाल दिया है। जल्द ही पुलिस विनोद के बयान लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed