फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नशे में धुत सहकर्मी ने की अपने साथी की हत्या, पुलिस से मांगी लिफ्ट

नशे में धुत सहकर्मी ने की अपने साथी की हत्या, पुलिस से मांगी लिफ्ट

Wed, 07 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
नशे में धुत सहकर्मी ने की अपने साथी की हत्या, पुलिस से मांगी लिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी आदमपुर।
नशे में धुत एक युवक ने अपने साथ काम करने वाले सहकर्मी की हत्या कर दी। हत्या करके आरोपी ने गश्त पर आई पुलिस की गाड़ी को रोककर लिफ्ट मांगी। पुलिस को युवक की संदिग्ध हालात देखकर शक हुआ तो पुलिस उसे थाने ले आई। जब युवक से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। उसकी बात सुनकर पुलिस कर्मचारी भी हैरान रह गए।
मंगलवार रात को अली होटल का काम निपटाकर बाहर चारपाई पर सो गया। देर रात उसके साथ काम करने वाले राममेहर ने नशे की हालत में किसी वजनदार चीज मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद राममेहर ने पास लगती एक किरयाणा की दुकान से बीड़ी-माचिस चुराई और नशे की हालत में पुलिस से ही लिफ्ट मांग बैठा। सुबह पुलिस ने होटल के मालिक से राममेहर के बारे में जानकारी ली तो होटल मालिक महताब ने होटल में जाकर अली को जगाने का प्रयास किया। वो वह मृत मिला। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक के पिता फिरोज खान के बयान पर राममेहर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वारदात के बाद पुलिस से मांगी लिफ्ट
राममेहर ने घटना को अंजाम देने के बाद दुकान से चोरी की हुआ सामान तथा पैसे लेकर अपने घर की तरफ चल पड़ा। ज्यादा नशा करने के कारण उसे चला तक नहीं जा रहा था। तभी उसे दड़ौली की तरफ से एक गाड़ी आती हुई दिखाई दी तो उसने उस गाड़ी को रोकने का इशारा किया तभी गाड़ी उसके पास आकर रुकी, लेकिन वो गाड़ी पुलिस की थी। पुलिस की गाड़ी देर रात गश्त के बाद लौट रही थी। पुलिस को राममेहर की हालात को देखकर शक हुआ और उसे जीप में बैठाकर थाने ले गए। थाने में पूछताछ करने पर हत्यारे ने होटल मालिक महताब का नंबर पुलिस को दिया। पुलिस ने मोहताब को फोन करके राममेहर के बारे में और उसके पास से मिले समान के बारे में पूछा तो महताब ने होटल में जाकर अली को जगाने का प्रयास किया लेकिन अली मृत चारपाई पर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाबी बनी हत्या का कारण
बताया जा रहा है कि अली के पास होटल और पास की किरयाणा की दुकान की चाबी रहती थी। राममेहर ने उससे दोनों चाबियां मांगी थी, लेकिन अली ने चाबी देने से मना कर दिया। इसके चलते राममेहर ने अली के सो जाने पर वजनदार वस्तु मारकर उसकी हत्या कर तकिये के नीचे से चाबी निकाल किरयाणा स्टोर से चोरी की थी। राममेहर होटल में सफाई कर्मचारी था। जबकि मृतक अली नेपाल के छापा जिले के गोरवर गांव का था। अली करीब 6 साल पहले अपने चाचा के साथ आदमपुर आया था। उसने इस दौरान कई जगह काम किया। बाद में उसके मां बाप भी आदमपुर में आकर रहने लगे थे। पिछले कुछ समय से अली दड़ौली रोड स्थित जन्नत होटल में कुक का काम कर रहा था। बहरहाल, मृतक का हिसार के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया है।
.............
फोटो कैप्शन 1 घटनास्थल पर कार्रवाई करती पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed