{"_id":"5b2bf8164f1c1bf86e8b92b1","slug":"111529608214-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जच्चा को अस्पताल में छोड़कर भागे ससुरालजन, देर रात मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जच्चा को अस्पताल में छोड़कर भागे ससुरालजन, देर रात मौत
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
देर रात बुधवार को इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला को बुधवार दोपहर नरवाना के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से बेटी पैैदा हुई थी। तबीयत खराब होने पर महिला को हिसार लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने महिला की मौत की वजह ससुराल जनों की लापरवाही को बताया है। महिला के सुसराल जनों ने नरवाना के चिकित्सक पर लापरवाही का केस दर्ज कराया है। महिला के मायकों वालों ने सुसरालजनों पर केस दर्ज कराया है।
गांव सिवानी बोलान निवासी नरेश ने बताया कि उसकी बहन सुदेश की आठ साल पहले जींद के कर्मगढ़वासी प्रदीप के साथ शादी हुई थी। शादी के चार साल बाद उसको एक बेटी पैदा हुई। अब उसको दूसरा बच्चा होने वाला था। बुधवार को उसके पास जीजा का फोन आया कि उसकी बहन को नरवाना के निजी अस्पताल में बेटी पैदा हुई है। जब उनके परिवार वाले नरवाना जाने के लिए तैयार हुए तो कुछ समय बाद उसके जीजा का फिर फोन आया कि सुदेश की हालत अचानक खराब हो गई है इसलिए सुदेश को हिसार ले जा रहे है। नरेश के अनुसार जब वह हिसार के निजी अस्पताल पहुंचा तो उसकी डेड बॉडी अस्पताल के गेट पर स्ट्रेचर पर पड़ी थी। जब इस बारे में अस्पताल प्रशासन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला को दो एंबुलेंस वाले लेकर आए थे। यहां इलाज शुरू करने से पहले ही महिला की मौत हो गई। जब इस बारे में महिला के साथ आए युवकों को ढूूंढा गया तो उन्हें कोई नहीं मिला। परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वाले उसे अस्पताल लेकर आए थे। उसकी मौत के बाद वहां से गायब हो गये।
दूसरी तरफ महिला के ससुराल जनों ने बताया कि उनकी बहू का डॉक्टर ने जबरदस्ती ऑपरेशन कर दिया। जब महिला की हालत बिगड़ गई तो डॉक्टर ने उनको खून लाने के लिए टोहाना भेज दिया। इसके बाद डॉक्टर खुद महिला को हिसार लेकर आ गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में महिला के भाई के बयान पर पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला के ससुराल जनों की शिकायत पर नरवाना के डॉक्टर के खिलाफ इलाज में लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।