{"_id":"5a8884cd4f1c1ba1268baf0d","slug":"111518896333-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलने के लिए रुपये नहीं दिए तो पत्नी को मारपीट कर बंधक बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआ खेलने के लिए रुपये नहीं दिए तो पत्नी को मारपीट कर बंधक बनाया
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
कैमरी गांव में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने अपने पति राकेश को जुआ खेलने के लिए रुपये नहीं दिए तो बेरहम पति ने उसे बेदर्दी से पीटा। इतना ही नहीं उसे तीन दिन तक कमरे में बंद कर दिया। यहां तक कि खाना भी नहीं दिया। इत्तफाक से पीड़िता की मां उसके ससुराल पहुंच गई और उसे घटना का पता चला। जख्मी हालत में वह उसे अपने साथ ले गई और शुक्रवार देर रात उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
नागरिक अस्पताल के वार्ड तीन में उपचाराधीन महिला ने बताया कि पति राकेश अकसर जुआ खेलता है। जुआ खेलने के लिए अकसर रुपये मांगता रहता है। रुपये न देने पर मारपीट करता और जान से मारने की धमकी भी देता है। पहले भी कई बार मारपीट कर चुका है। घर बसा रहे, इसलिए इस बारे में परिजनों को भी नहीं बताया। 14 फरवरी को पति ने जुआ खेलने के लिए फिर से रुपये मांगे तो मैंने देने से इंकार कर दिया। बस फिर लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर दिया। उसके बाद कमरे में बंद कर दिया। खाने के लिए भी कुछ नहीं दिया। पीड़िता का कहना है कि इत्तफाक से गत दिवस मां ज्ञानो देवी मेरी ससुराल पहुंची। जब मेरी मां ने सास से मेरे बारे में पूछा तो घटना का पता चला। उसके बाद मां मुझे अपने घर भिवानी ले आई। फिर देर रात हिसार के नागरिक अस्पताल लाए और यहां उपचार के लिए भर्ती करवाया।