फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शराब ठेके में मर्डर, पार्टनर ने साथियों के साथ की वारदात---

शराब ठेके में मर्डर, पार्टनर ने साथियों के साथ की वारदात---

Fri, 03 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेके में मर्डर, पार्टनर ने साथियों के साथ की वारदात---
लीड स्टोरी
विज्ञापन

शराब ठेकेदार ने अपने ठेके में बुलाकर की पूर्व साझेदार की हत्या
पांच गोलियां मारकर दिया वारदात को अंजाम, 10 लोगों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
तेलियान पुल के शराब ठेके पर वीरवार शाम 10 लोगों ने पांच से छह गोलियां चलाकर सेक्टर-2 की जीएलएफ कॉलोनी के ठेकेदार जयसिंह उर्फ धौलिया गुर्जर की हत्या कर दी। आरोपियों ने धौलिया को अपने शराब ठेके में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। परिजनों ने ठेकेदार के पूर्व साझेदार पड़ाव निवासी राधेश्याम और नौ अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। सिटी थाना पुलिस ने 10 लोगों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शव पर चार गोलियों के निशान मिले हैं।
जीएलएफ कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय जयसिंह उर्फ धौलिया गुर्जर वगैरहा का मुल्तानी चौक पर शराब का ठेका है। बताया जाता है कि जयसिंह और उसके पूर्व साझेदार राधेश्याम के बीच सात-आठ लाख रुपये के लेन-देन को लेकर मनमुटाव था। इस मसले पर दोनों में कई बार बातचीत हुई, लेकिन विवाद नहीं सुलझा। बताया जाता है कि राधेश्याम ने धौलिया को तेलियान पुल के अपने ठेके पर बुलाया। वहां राधेश्याम की हिसाब-किताब को लेकर जयसिंह से कहासुनी हो गई। बहस होते-होते राधेश्याम आग बबूला हो गया और उसने फिर पिस्तौल से जयसिंह की एक टांग में गोली मार दी। तभी जयसिंह गिर गया। इस दौरान हमलावरों ने उसे तीन-चार गोलियां और मारी और वे फरार हो गए। बाद में गंभीर रूप से घायल ठेकेदार को शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन एक बोलेरो गाड़ी में शव सिविल अस्पताल में ले गए। शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। यहां शुुक्रवार सुबह पुलिस उसका पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में परिजन थे बेहाल
प्राइवेट अस्पताल में जयसिंह को मृत घोषित करने के बाद उसके परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था। जानकार मृतक के भाई को संभाल रहे थे, लेकिन उसका बुरा हाल था। मौत की सूचना मिलने से अस्पताल परिसर में माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि जयसिंह के तीन भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलियों की आवाज सुन मची अफरा-तफरी
तेलियान पुल के शराब ठेके पर फायरिंग होने पर मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों ने सोचा कि कोई गिरोह लूट के इरादे से गोलियां चला रहा है। दुकानदारों को बाद में पता चला कि यह ठेकेदार का लेन-देन का विवाद था।
पुलिस ने की छापेमारी
सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में शिकायत के आधार पर पड़ाव के राधेश्याम और नौ अन्य के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में देर रात पड़ाव में छापेमारी की, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला। पुलिस को किसी ने बताया कि आरोपी फतेहाबाद या हांसी में हो सकते हैं। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।


वर्जन
मृतक के भाई सुनील के बयान पर राधेश्याम और नौ अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया है। सात-आठ लाख का लेन-देन हत्या का कारण बताया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
-ललित कुमार एसएचओ सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed