{"_id":"5cd480a7bdec22077f3ad080","slug":"101557430439-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला लेक्चरर का पर्स छीन कर भागा युवक, किसानों ने किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला लेक्चरर का पर्स छीन कर भागा युवक, किसानों ने किया काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जाखोद खेड़ा गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार एक युवक स्कूटी सवार महिला लेक्चरर अनीता का पर्स छीनकर फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम करे लोगों ने युवक का पीछा कर उसे मौके पर ही धर-दबोचा। युवक की पहचान सलेमगढ़ निवासी सुमित के रूप में हुई है। लेक्चरर ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को काबू कर लिया।
जानकारी के अनुसार मालापुर निवासी अनीता तोशाम रोड स्थित एक कॉलेज में लेक्चरर के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस को दी शिकायत उसने बताया कि बुधवार को वह कॉलेज की छुट्टी के बाद करीब पौने चार बजे स्कूटी से अपने गांव जा रही थी। रास्ते में बगला रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप से उसने स्कूटी में तेल डलवाया और गांव की तरफ चल पड़ी। पंप से ही एक युवक ने अपनी मोटरसाइकिल से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जाखोद खेड़ा गांव के पास मौका पाकर युवक ने अपनी मोटरसाइकिल स्कूटी के आगे लगा दी और महिला से उसका पर्स छीन लिया। अनीता के अनुसार उसके पर्स में कुछ नकदी, अन्य सामान तथा जरूरी कागजात थे। उसने तुरंत शोर मचा दिया, जिससे आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने आरोपी युवक को काबू कर लिया। पीड़िता ने वारदात की सूचना तुरंत महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर फोन करके दी। सूचना मिलने पर थाना सदर हिसार से हवलदार रामचंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने काबू किए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान सलेमगढ़ निवासी सुमित के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी सुमित ने बताया कि लालच में आकर उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी से छीना गया पर्स, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांचकर्ता हेड कांस्टेबल रामचंद्र के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।