फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चोरी की वारदातों पर दुकानदारों का अल्टीमेटम खत्म

चोरी की वारदातों पर दुकानदारों का अल्टीमेटम खत्म

Sat, 11 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
चोरी की वारदातों पर दुकानदारों का अल्टीमेटम खत्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सात दुकानों में मंगलवार रात को हुई चोरी की वारदात को लेकर पुलिस को दिया गया अल्टीमेटम खत्म होने पर शुक्रवार देर शाम व्यापारियों ने बैठक की। बैठक में पहुंचे डीएसपी दलजीत सिंह से व्यापारियों ने पूछा, आप ने तीन दिन मांगे थे। आप प्रोग्रेस बताओ। डीएसपी ने कहा हमारी छह टीमें लगी हैं। 15 दिन का समय दो केस को हल कर देंगे।
बैैठक की अध्यक्षता कर रहे बजरंग दास गर्ग ने कहा कि इस मामले में पुलिस की तरफ से लापरवाही रही है। जब चोर दुकानों के ताले तोड़ रहे थे, तब मौके से एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में इस की सूचना देने के लिए फोन किया था। राहगीर ने कई बार कंट्रोल रूम में फोन किया, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। दुकानदार भी पुलिस को तीन बजे तक फोन करते रहे, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। अगर पुलिस इस सूचना पर कार्रवाई करती तो चोर मौके पर ही पकड़े जा सकते थे। अमर उजाला टीम ने पुलिस की इस लापरवाही को प्रमुखता से उठाया था। दुकानदारों ने कहा कि हम इस बारे में पुलिस को तीन दिन का समय दे चुके हैं। अभी तक कोई चोर पकड़ा नहीं गया है। इस पर डीएसपी दलजीत सिंह ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस रात दिन लगी हुई है। इसके लिए हमारी छह टीमें लगी हैं। हम जल्द ही चोरों को पकड़ कर माल बरामद कर लेंगे। आप सहयोग करें, चोरों को पकड़ने के लिए 15 दिन का समय दो। व्यापारियों ने कहा कि तीन दिन में कुछ नहीं किया। अब 15 दिन मांग रहे हो। आप अधिक से अधिक 7 दिन में केस को हल करो। बजरंग गर्ग ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने अपराधियों को पकड़कर चोरी का माल बरामद नहीं किया तो सात दिन बाद व्यापारियों की बैठक बुलाकर आगामी संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इस बैठक में व्यापार मंडल जिला प्रधान रमेश लोहिया, नागोरी गेट प्रधान मंगल ढालिया, वकील लाइन बाजार प्रधान हरिहर शर्मा, संरक्षक डॉ. सुभाष शर्मा, उप प्रधान अमित जैन, नरेंद्र विशिष्ठ, विनोद गुप्ता, ज्ञान जैन, मातूराम मंगल, संजीव जिंदल, राजेंद्र बंसल, बंटी गोयल, संदीप हर्ष मेडिकल, होशियारी मल बंसल आदि व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed