फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बिना बताये नाराज पत्नी गई मायके,पति पहुचां थाने

बिना बताये नाराज पत्नी गई मायके,पति पहुचां थाने

Wed, 13 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बिना बताये नाराज पत्नी गई मायके,पति पहुचां थाने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। आपसी कहासुनी के बाद पति से नाराज पत्नी बिना बताए अपने भाई के पास चली गई। पति को इस बारे में कुछ पता नहीं होने के कारण पड़ोसी पर पत्नी को भगाकर ले जाने के शक में थाने पहुंच गया। मामला बस स्टैंड के पास ऋषि नगर का है।

नेपाल निवासी दंपति अपनी आठ साल की बेटी के साथ ऋषि नगर में किराये के मकान में रहता है। रविवार को दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पत्नी के साथ हुई कहासुनी के बाद पति रोज की तरह घर से काम पर चला गया। जब पति शाम को घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी आठ आठ साल की बेटी को घर से गायब पाया। पति ने आसपास पड़ोसियों में पूछताछ की तो उनके बारे में कोई खबर नहीं मिली। दोनों को ढूंढ रहे पति को पता चला कि राजस्थान का उनका पड़ोसी जो कुलफी बेचने का काम करता है, वो भी घर से गायब है। तीनों की गायब होने की खबर सुनकर वो घबरा गया। पति ने समझा कि उसकी पत्नी को उसका पड़ोसी भगाकर ले गया है। पति ने इसकी शिकायत तुरंत बस स्टैंड चौकी में कर दी। पुलिस को दी शिकायत में उसने कहा कि उसका पड़ोसी उसकी 38 वर्षीय पत्नी को भगाकर ले गया है। पुलिस मामले की जांच करनी शुरू की तो गायब पड़ोसी ने फोन पर पुलिस को बताया कि वो अपने मां-बाप से मिलने राजस्थान में अपने घर आया हुआ है। वो किसी को भगाकर नहीं लाया है। पुलिस ने मामले की दूसरे एंगल से दोनों मां-बेटी के बारे में तलाश शुरू की। मामले में रोचक मोड़ तब आया, जब गायब पत्नी बेटी के साथ खुद ही घर वापस आ गई। महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसे कोई भी भगाकर नहीं ले गया था। उसका पति रोज उससे झगड़ा करता है। रविवार को वह गुस्से में अपनी बेटी को साथ लेकर अपने भाई के पास दिल्ली चली गई। जब गुस्सा शांत हुआ तो वह सोमवार को खुद ही वापस हिसार लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed