फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   प्रदीप जमावड़ी के हत्यारोपी काला पर एक लाख का इनाम घोषित करने को एसपी ने भेजा लेटर

प्रदीप जमावड़ी के हत्यारोपी काला पर एक लाख का इनाम घोषित करने को एसपी ने भेजा लेटर

Wed, 27 Sep 2017 12:45 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
प्रदीप जमावड़ी के हत्यारोपी काला पर एक लाख का इनाम घोषित करने को एसपी ने भेजा लेटर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जिला पुलिस ने प्रदीप जमावड़ी हत्या प्रकरण में बदमाश प्रदीप उर्फ काला निवासी बड़ाला की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कराने की गुहार कर डीजीपी को पत्र लिखा है। जिला पुलिस को उम्मीद है कि स्टेट हेडक्वार्टर से इसकी अनुमति जल्द मिल जाएगी।
बदमाश प्रदीप उर्फ काला हिसार ही नहीं हांसी पुलिस के लिए भी सिरदर्द बना रहा है। उस पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। वह लंबे समय तक फरार रहकर वारदात करता रहा था। वह बाद में करनाल में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार होकर जेल पहुंच गया था। वह बाद में जमानत पर छूट गया था। वह प्रदीप जमावड़ी के साथ रहता था। जमावड़ी भी हांसी एरिया का गैंगस्टर रहा था। वे दोनों दोस्त थे। जिला पुलिस ने अब उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित करने के लिए डीजीपी से मांगी की है।
विज्ञापन

यह है मामला
अर्बन एस्टेट में काला 29 जुलाई को प्रदीप जमावड़ी के घर आया था। दोनों इकट्ठे रहते आए थे। काला और प्रदीप छत पर चले गए थे। उसके बाद वे बातचीत कर नीचे उतरे थे। प्रदीप और काला बाहर निकले थे। प्रदीप जमावड़ी ने काला को बस अड्डे तक छोड़ने के लिए बुलेट मोटरसाइकिल स्टार्ट की तो काला और पार्क से उठकर आए दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर जमावड़ी की हत्या कर दी थी। बीच-बचाव करने पर जमावड़ी की मां सावित्री और दोस्त चिंटू घायल हो गए थे। बाद में जमावड़ी की मां ने भी दम तोड़ दिया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज किया है। काला का हत्या के बाद से कुछ अता-पता नहीं है। काला और उसके दो साथी वारदात के बाद एक कार में फरार हो गए थे। पुलिस ने अगले दिन वह कार लावारिस हालत में महम से बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed