फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5.92 lakh rupees looted from petrol pump owner in Haryana

कार के आगे बाइक अड़ाई, दो नकाबपोशों ने पिस्तौल दिखाया, पेट्रोल पंप मालिक से लूटे 5.92 लाख

Tue, 21 Jul 2020 06:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
5.92 lakh rupees looted from petrol pump owner in Haryana
मौके पर घटनास्थल का जायजा लेते पुलिस अधिकारी।

बड़वा स्थित बैंक में पैसा जमा करवाने जा रहे रिलायंस पेट्रोल पंप के मालिक से दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 5 लाख 92 हजार की नकदी लूट ली। बदमाशों ने रास्ते में उनकी गाड़ी के आगे बाइक अड़ा कर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने इस दौरान हवाई फायर भी किया और पैसे लूटने के बाद हिसार की तरफ फरार हो गए।

विज्ञापन


सूचना के बाद सिवानी के डीएसपी सुरेश कुमार और थाना प्रभारी रणबीर शेखावत मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हिसार की तरफ कई जगह बदमाशों के बारे में पता किया लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप मालिक भगवानदास अपने सुपरवाइजर सुभाष के साथ दोपहर करीब ढाई बजे कार में सवार होकर बड़वा स्थित केनरा बैंक में रुपये जमा करवाने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार हाईवे पर चढ़ी तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उनकी कार के आगे बिना नंबर की बाइक अड़ा दी और पिस्तौल से हवाई फायर करते हुए कार के मालिक तक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने इस दौरान कार की पिछली सीट का शीशा भी तोड़ डाला और नोटों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। पंप मालिक के मुताबिक बैग मेें 5 लाख 92 हजार की नकदी थी। वारदात की सूचना मिलने के बाद सिवानी के डीएसपी और थाना प्रभारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पंप मालिक से पूरी जानकारी ली।

पंप मालिक ने बताया कि नकाबपोश लुटेरे नौजवान थे और वे हरियाणवी बोली में बात कर रहे थे। इससे पहले भी इस पंप से दो बार लूट की वारदात हो चुकी है। यहां पर चार लाख रुपये लूट की वारदात वर्ष 2016 मेें हुई थी जबकि वर्ष 2019 में मौजूदा घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर 11 लाख रुपये की लूट हुई थी।

पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मामले में साइबर सेल की भी मदद ली जाएगी और पंप के सभी कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। - रणबीर शेखावत, थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed