फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Crime

सोनीपत के आशीष से सिम बरामद

Fri, 15 Jan 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Crime
Crime
ग्राम सचिव परीक्षा मामले में पुलिस ने सोनीपत के आशीष से पूछताछ कर सोनीपत के जुआ गांव से उसके मोबाइल सिम बरामद की है। फिलहाल अर्बन आशीष और अंकित को वीरवार को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

ऐसे में अदालत ने पुलिस मांग पर दोनों आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है, ताकि आगे की पूछताछ की जा सके। जैसे कि इन्होंने किन-किन को उत्तरकुंजी भेजी है और कितने रुपये में डील की है आदि।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि परीक्षा में नकल कराने के मामले में मुख्य आरोपी रविंद्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसी समय रविंद्र से पूछताछ यह खुलासा हुआ था कि उसने काफी लोगों को उत्तरकुंजी भेजी है। इसके लिए कुछ को दो लाख रुपये एवं कुछ को दो लाख रुपये में उत्तर कुंजी व्हाट्सएप के जरिये भेजी थी। वहीं इस मामले में अन्य आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसके तहत उनके द्वारा की जाने वाली पूछताछ के आधार पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एचएयू के कैंपस स्कूल में पकड़े गए आरोपियों में से अमित, राकेश और प्रवेश की पुलिस रिमांड का समय पूरा होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं अभी भी आरोपी जितेंद्र का रिमांड जारी है। इसी के साथ पुलिस को अभी तक गोहाना के नजदीकी गांव निवासी पुष्पेंद्र का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वैसे अर्बन एस्टेट थाना पुलिस टीम ने सोनीपत जाकर छापा मारा, लेकिन कोई पता नहीं चला। उल्लेखनीय है कि जिले में आयोजित ग्राम सचिव की परीक्षा के दौरान शहर के सेंट कबीर स्कूल, मॉडल टाउन स्थित सरकारी स्कूल एवं एचएयू के कैंपस स्कूल परीक्षा केंद्र से शहर पुलिस ने तीन परीक्षार्थियों को पकड़ा था। उस समय तीनों परीक्षार्थी ब्लूटूथ के जरिये नकल कर रहे थे।

पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो इन आरोपियों के 12 साथियों को काबू किया था। इसका खुलासा पुलिस जांच में हुआ, जोकि ब्लूटूथ से नकल करवाने का पूरा गिरोह सक्रिय है, क्योंकि इसमें जैमर ठेकेदार भी मामले में शामिल पाया गया है। बता दें कि हिंदवान गांव निवासी युवक के माध्यम से उत्तर कुंजी गामड़ा निवासी जितेंद्र ने भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed