फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bricks Found in Courier on Place of Video Camera, Online Fraud

गजब! मंगवाए थे वीडियो कैमरे, कोरियर खोला तो उसमें जो चीज थी, देखकर खुली रह गईं आंखें

Thu, 23 Jan 2020 05:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 23 Jan 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Bricks Found in Courier on Place of Video Camera, Online Fraud
Crime - फोटो : Hisar
एक कोरियर कंपनी की ओर से कोरियर डिलिवरी के दौरान चौंका देने वाला मामला सामने आया। कोरियर में से जब सामान के स्थान पर ईंटे निकली तो उपभोक्ता इसे देखकर स्तब्ध रहा गया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मामले के अनुसार तलाकी गेट स्थित चौधरी फोटो स्टोर के मालिक मुनीष चौधरी ने ग्रेटर नोएडा की सोनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को ऑर्डर देकर पांच वीडियो कैमरे मंगवाए थे।
विज्ञापन


जिसकी डिलिवरी के लिए बुधवार को जब हिसार के विकास नगर स्थित अनेक्स लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कोरियर कंपनी की ओर से सचिन, राकेश और ड्राइवर सीताराम पहुंचे तो दुकानदार ने उस कोरियर को उन्हें ही खोलने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कोरियर कंपनी के इन कर्मियों ने अपने मैनेजर सतेंद्र को वहां बुला लिया। मैनेजर सतेंद्र ने मौके पर पहुंचकर कोरियर को खोला तो इसमें कैमरे के स्थान पर ईंटें भरी मिली।

पहले भी निकली थी ईंटें, इसलिए खुलवाया कोरियर

बुधवार को यह पहला मामला नहीं था। इससे पहले भी 3 जनवरी को मुनीष चौधरी ने इसी कंपनी से 4 कैमरे मंगवाए थे। उनकी डिलिवरी उसने लुधियाना में मुख्य रेलवे स्टेशन के पास गुप्ता स्टूडियो को करनी थी, जिसके चलते उसने कोरियर बिना खोले ही उनके पास भेज दिए। उस दौरान भी कोरियर में कैमरों के स्थान पर ईंटें निकली थी।

इस पर गुप्ता स्टूडियो के मालिक नीरज गुप्ता ने इसकी शिकायत मुनीष चौधरी को की थी तो मुनीष ने कोरियर कंपनी से इस बारे में बात की थी। उस दौरान कोरियर कंपनी का कहना था कि उनके पास सील बंद कोरियर आया और उसे ज्यों का त्यो ही उनके पास डिलिवर कर दिया था। इसके बाद मुनीष चौधरी ने पुलिस को इसकी शिकायत मौखिक रूप से की थी। पहले धोखा खा लेने की वजह से मुनीष ने इस बार कोरियर कंपनी के मैनेजर से खुलवाए।

लाखों रुपये का हुआ नुकसान
मुनीष चौधरी के अनुसार बुधवार को जब कैमरे की डिलिवरी आई तो उस दौरान लुधियाना से नीरज गुप्ता पहले से ही शिकायत लेकर आए हुए थे। उनके सामने ही कोरियर में से ईंटे निकलने पर वह भी अचंभे में रह गए। नीरज गुप्ता ने बताया कि कुल 9 कैमरों के स्थान पर ईंटें निकलने से उन्हें करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

मुनीष चौधरी ने बताया कि पिछली बार ईंटे निकलने पर कोरियर कंपनी के मालिकों का कहना था कि रिसिविंग के समय कोरियर खोलकर देख लेते, इसमें उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं। मुनीष ने बताया कि उसी बात को ध्यान में रखते हुए बुधवार को जब कोरियर खोला तो उसमें भी ईंटे निकली।

मौके पर पहुंचे कोरियर कंपनी के मैनेजर सतेंद्र ने बताया कि उनके सामने ही कोरियर में से कैमरे के स्थान पर ईंटें निकली हैं। इस बारे में वह कोरियर भेजने वाली कंपनी से बात करेंगे। मेरे पास अभी लिखित में शिकायत नहीं आई है। पिछली बार भी मौखिक रूप से ही शिकायत आई थी। लिखित में शिकायत आने पर कार्रवाई अवश्य की जाएगी। - विनोद, सिटी थाना प्रभारी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed