फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Crime

फर्जी मार्कशीट पर पदोन्नति पाकर पूरी नौकरी कर गया डीसी कार्यालय का सहायक

Wed, 25 Dec 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Crime
उपायुक्त कार्यालय में सहायक पद से सेवानिवृत्त होने वाले गंगा बिशन को फर्जी मार्कशीट के आधार पर पदोन्नति पाने का प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। उपायुक्त कार्यालय द्वारा उसकी 10वीं की मार्कशीट हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी में जांच के लिए भेजी गई थी, जिसकी रिपोर्ट में गंगा बिशन को 10वीं फेल बताया गया है। अब उपायुक्त कार्यालय द्वारा गंगा बिशन से नियमानुसार रिकवरी की जाएगी, जिसके लिए जल्द ही जांच अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। इस मामले में एक व्यक्ति द्वारा 8 लोगों के खिलाफ फर्जी मार्कशीट से पदोन्नति पाने की शिकायत की गई थी। इनमें से एक जयबीर प्रकाश को पिछले साल चार्जशीट किया गया था, जबकि दूसरे गंगा बिशन की मार्कशीट की फर्जी होने की रिपोर्ट बोर्ड से आ गई है और छह लोगों की मार्कशीट की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार वर्ष 2018 में एक व्यक्ति द्वारा उपायुक्त कार्यालय में तैनात 8 लोगों के खिलाफ फर्जी मार्कशीट के आधार पर पदोन्नति लेने की शिकायत सीएम विंडो पर की थी। इनमें जयबीर प्रकाश, के अलावा गंगा बिशन, छबीलदास, रिसाल सिंह, रूपचंद और कूरड़ाराम तथा दो अन्य शामिल थे। इनमें जयबीर प्रकाश को पिछले साल अगस्त में ही चार्जशीट किया जा चुका है, जबकि गंगा बिशन की मार्कशीट की जांच रिपोर्ट भिवानी बोर्ड से अभी आई है, जिसमें उसे 10वीं में फेल बताया गया है।
विज्ञापन

1987 में भर्ती हुआ था गंगा बिशन
गंगा बिशन वर्ष 1987 में कारपेंटर के पद पर भर्ती हुआ था, जिसे बाद में पीयून में तब्दील कर दिया गया। फर्जी मार्कशीट के आधार पर 1992 में वह क्लर्क और फिर असिस्टेंट के पद पर पहुंच गया। 31 जुलाई 2017 को गंगा बिशन सेवानिवृत्त हो गया। गंगा बिशन मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले का निवासी बताया जा रहा है, लेकिन सर्विस के चलते वह हिसार में ही रहने लगा था। बताया जा रहा है कि गंगा बिशन और जयबीर प्रकाश रिश्तेदार भी हैं और उन्होंने एक साथ एक ही जगह से फर्जी मार्कशीट बनवाई थी तथा नौकरी भी एक साथ ही ज्वाइन की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त में चार्जशीट किया था जयबीर प्रकाश को
उपायुक्त कार्यालय में तैनात रहे असिस्टेंट जयवीर प्रकाश को अक्तूबर 2018 में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन शिकायत के कारण उसे अगस्त 2018 में ही मंडल आयुक्त द्वारा चार्जशीट कर दिया गया था। उसे फर्जी मार्कशीट के आधार पर पदोन्नति पाने का दोषी पाया गया था। हालांकि उसने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति की मांग की थी, लेकिन उसे नकार दिया गया था।

गंगा बिशन की भिवानी बोर्ड से मार्कशीट की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें उसे 10वीं फेल बताया गया है। इस मामले में जल्द ही जांच अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। भले वह सेवानिवृत्त हो गया, लेकिन दोषी से रिकवरी की जाएगी। जरूरत पड़ी तो एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।
अशोक कुमार मीणा, उपायुक्त, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed