फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Crime

अस्पताल में सास की देखभाल के लिए रुकी महिला के साथ की छेड़छाड़

Mon, 11 Nov 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Crime
जिला नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार देर रात अपनी सास की देखभाल के लिए रुकी जिले के एक गांव की महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का आरोपी युवक भी इमरजेंसी वार्ड में ही किसी मरीज के साथ रुका हुआ था। इसी दौरान युवक ने वहां पर सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ की। इसी बीच अचानक महिला की आंखें खुली और इस हरकत पर दोनों में आपस में कुछ देर बहस भी हो गई। उसके बाद पीड़ित महिला ने इसकी सूचना वहां पर तैनात स्टाफ नर्स और चिकित्सकों को दी। मगर उस बीच युुवक भी वहां से फरार हो गया। महिला की शिकायत पर चिकित्सकों ने इसकी सूचना अनाज मंडी चौकी पुलिस को दी। पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपनी सास के पास उनकी देखरेख के लिए शनिवार रात इमरजेंसी वार्ड में रुकी हुई थी। देर रात तक देखभाल करती रही, जिससे वह सो नहीं सकी तो अलसुबह करीब 3 बजे वह सामने वाले खाली बेड को देखकर उस पर सो गई। इसी बीच एक युवक अपने मरीज के पास से उठकर उस वाले बेड पर आकर बैठ गया और वहां बैठकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब उसे अपने साथ कुछ गलत होने का आभास हुआ तो उसकी आंखें खुल गई। जब उसने उस युवक को जाने के लिए कहा तो वह उसे टकटकी लगाकर देखने लगा। इससे उनमें आपस में बहस हो गई। जब वह युवक की शिकायत करने के लिए गई तो वहां पर कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं दिखाई दिया। इसके बाद उसने वहां तैनात नर्स को इस बारे में सूचित किया। मगर तब तक युवक वहां से भाग गया।
विज्ञापन

डॉक्टर के कहने पर देवर गया था वार्ड से बाहर
पीड़ित महिला के देवर ने बताया कि उसकी मां व उसके किसी रिश्तेदार का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी मां इमरजेंसी वार्ड मेें दाखिल व उसका रिश्तेदार जनरल वार्ड में दाखिल है। डॉक्टरों ने बताया कि यहां इमरजेंसी वार्ड में मरीज के साथ केवल एक ही व्यक्ति रह सकता है। इस कारण वह तो अपने रिश्तेदार के पास चला गया। लेकिन उसकी भाभी यहां उसकी मां की देखभाल के पास में रुक गई थी। उसी दौरान पीछे से यह घटना हो गई।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चलेगा पता
इमरजेंसी वार्ड में सीसीटीवी भी लगाया गया है। उसमें उस युवक द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ करने की सभी हरकतें कैद हो गई है। अब उन सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएगा और उसके बाद खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं दोपहर बाद से किसी काम के लिए बाहर चली गई। अभी तक मेरे पास छेड़छाड़ से संबंधित शिकायत नहीं आई है। इस बारे में डॉक्टर व नर्स से पूछताछ की जाएगी और इसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. रत्ना भारती, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed