फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Crane is facing problems in movement due to lack of space, the whole day was spent keeping two guards near the pillars.

जगह की कमी से क्रेन को मूवमेंट में आ रही दिक्कत, पूरा दिन दो गार्डर को पिलरों के पास रखने में बीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Crane is facing problems in movement due to lack of space, the whole day was spent keeping two guards near the pillars.
हिसार। कैमरी रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पिलरों पर गार्डर रखने के लिए एजेंसी को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 40-40 टन वजनी दो गार्डर को उठाकर पिलरों की सीधाई में रखने में पूरा दिन लग गया। एजेंसी की मानें तो जगह की कमी के कारण उन्हें छोटी-छोटी मूवमेंट करनी पड़ रही है, जिसमें काफी वक्त लग रहा है। एजेंसी का कहना है कि मंगलवार को इन दो गार्डरों को उठाकर पिलर पर रखा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, रास्ता बंद होने से लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे फाटक क्रॉस करने लगे हैं। कुछ लोग तो लापरवाही बरतते हुए रेलवे ट्रैक पर ही दुपहिया वाहन दौड़ाने लगे हैं। वैकल्पिक रास्ता खस्ताहाल है। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस कारण जाम की स्थिति रहती है। बता दें कि ओवरब्रिज के पिलरों पर कुल आठ गार्डर रखे जाने हैं। साथ ही अंडरपास की भी गार्डर लांचिंग का काम भी किया जाना है। इस कार्य के कारण रेलवे फाटक से वाहनों की आवाजाही डेढ़ माह के लिए बंद भी कर दी गई है। एजेंसी के अनुसार वह डेढ़ माह में अंडरपास तैयार करके दे देंगे।
विज्ञापन

जान जोखिम में डाल रेलवे फाटक क्रॉस कर रहे लोग
गार्डर रखने के कारण रेलवे फाटक से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद दिया गया है। हालांकि इसके लिए वाहन चालकों के पास कैमरी-तोशाम लिंक रोड का विकल्प है। इस रास्ते के माध्यम से वाहन चालक शहर में जा सकते हैं। मगर दुपहिया वाहन चालक बड़ा रिस्क उठाकर रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजर रहे हैं, जिससे यहां कभी भी हादसे की संभावना भी बन गई है। पुलिस प्रशासन पर भी वाहन चालकों को ऐसा करने से रोक नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed