फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cow hit two scooty riding brothers, one had broken nose, eye injury

Hisar News: स्कूटी सवार दो भाइयों को गाय ने मारी टक्कर, एक के नाक की हड्डी टूटी, आंख पर आई चोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Cow hit two scooty riding brothers, one had broken nose, eye injury
गाय की टक्कर लगने से घायल हुआ बच्चा लक्की।
हिसार। शहर के मॉडल टाउन में स्कूटी सवार दो भाइयों को एक गाय ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई नीचे जा गिरे। इस दौरान छोटे भाई के नाक की हड्डी टूट गई। साथ ही आंख पर भी चोट आई। वहीं बड़े भाई को हल्की चोटें आईं। छोटे भाई को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मॉडल टाउन निवासी सोनू ने बताया कि वह वाहन चालक है। चार साल से मॉडल टाउन एरिया में किराये के मकान में रह रहा है। रविवार सुबह उसके पास परिवार वालों का फोन आया था कि दोनों बेटे इंद्रजीत व लक्की स्कूटी पर दूध लेने जा रहे थे। लौटते समय पीछे से अचानक गायों का झुंड आ गया। इनमें से एक गाय ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी से गिरकर छोटा बेटा लक्की बिजली के खंभे से जा टकराया। उसकी नाक की हड्डी और एक दांत टूट गया है। वहीं, दो दांत हिलने लगे हैं। इसके अलावा चोट लगने से आंख पर भी सूजन आ गई। वहीं बड़े बेटे इंद्रजीत के पैर में चोट आई है। बेटे लक्की को ज्यादा चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पिछले माह बुजुर्ग को किया था घायल
10 जुलाई को संत नगर में 74 साल के मदनलाल को गाय ने 8 फुट उछालकर पटक दिया था। इस हादसे में उनके सिर व कंधे में चोट आई थी। गनीमत यह रही थी कि मदनलाल को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी। इससे पहले भी बेसहारा पशुओं के कारण इस साल काफी हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

बेसहारा पशु पकड़ने के अभियान की रफ्तार सुस्त
नगर निगम का शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान की रफ्तार काफी सुस्त है। इस रफ्तार से अगर अभियान चलता रहा तो पता नहीं शहर कब बेसहारा पशुओं से मुक्त होगा। वहीं, निगम अवैध पशु बाड़ों के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं कर रहा है, जो इस समस्या की सबसे बड़ी जड़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed