फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Central Horse Research Center of Hisar will Research on Viruses found in Animals

रिसर्च: जानवरों में मिलने वाले वायरस पर अध्ययन करेगा हिसार अश्व अनुसंधान केंद्र, तैयार होगा डाटाबेस

Fri, 07 May 2021 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 07 May 2021 12:04 AM IST
सार

इस शोध का मकसद कोविड की तरह भविष्य में किसी वायरस के फैलने की कितनी आशंका है, इसका पता लगाना और उसके लिए डाटाबेस तैयार करना है।

विज्ञापन
Central Horse Research Center of Hisar will Research on Viruses found in Animals
रिसर्च - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। संक्रमण के खत्म होने के आसार भी नजर नहीं आ रहे। भविष्य में ऐसी कोई बीमारी न फैले, देश के वैज्ञानिक अब इस रिसर्च में जुट गए हैं। चमगादड़ और अन्य पशुओं में ऐसे कौन-कौन से वायरस हैं, जो इंसानों के लिए खतरा बन सकते हैं, अब इसका अध्ययन होगा। 

विज्ञापन


इस शोध का मकसद कोविड की तरह भविष्य में किसी वायरस के फैलने की कितनी आशंका है, इसका पता लगाना और उसके लिए डाटाबेस तैयार करना है। इसमें बर्ड फ्लू जैसी उन बीमारियों को भी शामिल किया जाएगा, जो पहले ही पशु पक्षियों से इंसानों में हुई हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने हिसार के केंद्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र को यह जिम्मेदारी सौंपी है। वैज्ञानिक हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश आदि प्रदेशों में चमगादड़ और अन्य पशुओं के संबंध में अध्ययन करेंगे।  
विज्ञापन


पूरे देश में कोरोना के मामले खतरनाक तेजी से बढ़ रहे हैं। हैदराबाद में शेरों में भी कोविड वायरस मिलने से संक्रमण का डर बढ़ गया है। इसके बाद से वायरस की संरचना में बदलाव होने की आशंका जताई जा रही है। लगातार हो रहे जलवायु परिवर्तन के चलते पशु-पक्षियों की किसी भी बीमारी का ट्रांसमिशन इंसानों में हो सकता है, विशेषज्ञ ऐसी आशंका के लिए भी पहले से तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसानों और पशुओं के चिकित्सकों के बीच बढ़ेगा समन्वय
केंद्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. बलदेव गुलाटी ने बताया कि आईसीएमआर की तरफ से उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के चमगादड़ों और पशुओं में ऐसी बीमारियों की पहचान करनी है, जो इंसानों में आ सकती हैं। इनकी पहचान करके पशुओं और इंसानों के चिकित्सकों के बीच समन्वय करना है, ताकि भविष्य में कोई ऐसी जेनेटिक बीमारी आए तो सही वक्त पर सूचनाओं का आदान प्रदान करके बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed