{"_id":"60749a6e8ebc3e58fc5ff324","slug":"covid-19-hisar-news-rtk604176199","type":"story","status":"publish","title_hn":"9728 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9728 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
विज्ञापन
देवी भवन धर्मशाला में टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते लोग।
- फोटो : Hisar
टीकाकरण महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को 257 बूथों पर 9728 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। जिले में अब तक 91552 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार पहली बार सोमवार को विभाग द्वारा 257 बूथ बनाए गए थे, जहां पर टीकाकरण हुआ। इनमें 235 सरकारी बूथ तो 22 निजी संस्थानों में बनाए गए थे। सोमवार को 60 वर्ष से अधिक उम्र के 4283 लाभार्थियों ने और 40 से 60 वर्ष तक की उम्र के 5210 लाभार्थियों ने टीका लगवाया।
सोमवार को भी हुआ विरोध
डिप्टी सीएमओ का कहना है कि किसान आंदोलन के चलते फील्ड टीम को किसानों के विरोध का भी सामना करना पड़ता है। इसके चलते कई जगह पर लोग टीकाकरण करवाने से विरोध कर रहे हैं और गांव में जाने वाली टीम को विरोध कर वापस भेज देते हैं। इससे टीम को भी काफी परेशानी होती है। उनका हौसला भी टूटता है। ऐसी ज्यादातर शिकायतें नारनौंद हलके से आ रही हैं। सोमवार को भी नारनौंद क्षेत्र के कोथकलां मिर्चपुर और किन्नर गांव में ग्रामीणों द्वारा टीम का विरोध किया गया। इसके लिए सीएमओ भी ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए मौके पर गई थीं।
12 हजार वैक्सीन की पहुंची खेप
स्वास्थ्य विभाग के पास सोमवार को 12 हजार वैक्सीन की खेप पहुंच चुकी है। यह वैक्सीन की छठी खेप है। 2 दिन से बढ़ते टीकाकरण को देखते हुए हेड क्वार्टर द्वारा वैक्सीन पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
गढ़वाल सभा धर्मशाला में हुआ टीकाकरण
टीकाकरण महोत्सव पर मंगलवार को भी समयानुसार सुबह 9 बजे से शाम को 4 बजे तक शास्त्री नगर स्थित गढ़वाल सभा धर्मशाला में कोरोना से बचाव का टीकाकरण किया गया। गढ़वाल सभा कमेटी के प्रधान विनोद सिंह रावत और महासचिव राजे सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से आए सभी चिकित्सकों का स्वागत किया। उन्होंने अपील की कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष एवं महिला सभी टीकाकरण करवाए।