फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cousin beaten to death by youth

चचेरे भाई ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 17 Aug 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cousin beaten to death by youth
बास तहसील के गांव पुट्ठी में एक युवक की उसके चचेरे भाई ने पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने उसकी पत्नी के बयान पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

पुट्ठी निवासी सुमन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे उसका पति 38 वर्षीय राजेंद्र किसी काम से उसके देवर जोगिंद्र के घर गया हुआ था। कुछ देर बाद जब वह अपने पति को बुलाने वहां गई तो देखा कि उसका देवर उसके पति को लाठी-डंडों से पीट रहा था और उसका पति राजेंद्र अचेत अवस्था में चारपाई पर पड़ा था। उसे देखकर जब वह चिल्लाई तो जोगिंद्र वहां से भाग गया। इसके बाद वो उसे हांसी के सामान्य अस्पताल में ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी सुमन के बयान पर जोगिंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी के बयान पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय कुमार, थाना प्रभारी बास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed