{"_id":"62604e70a4dd5728e30efe48","slug":"couple-returned-from-germany-corona-infected-hisar-news-hsr629609762","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी से लौटा दंपती कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी से लौटा दंपती कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जिले में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की शुरुआत हो चुकी है। 12 दिन के बाद कोरोना के सक्रिय केस मिले हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ बुलेटिन के अनुसार दो नए केस मिलने की पुष्टि हुई है। जर्मनी से लौटे दंपती में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिल हैं। हालांकि पति-पत्नी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सैंपलिंग बढ़ा दी है। बुखार, खांसी, जुकाम के जो मरीज आ रहे हैं उनके सैंपल लिए जा रहे हैं।
जिले में 25 दिसंबर को आई थी तीसरी लहर
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार दूसरी लहर के बाद जिले में तीसरी लहर का पहला केस 25 दिसंबर को सामने आया था। इसके बाद से अब तक तीसरी लहर चल रही थी। तीसरी लहर में 8054 लोग संक्रमित मिले। इनमें से 38 लोगों की मौत हो चुकी है। तीसरी लहर के दौरान 18 साल से ऊपर और 15 से 17 साल तक के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया। टीकाकरण अभी भी जारी है। हालांकि तीसरी लहर दूसरी लहर से कम प्रभावित रही।
दूसरी लहर थी घातक
जिले में कोरोना की पहली लहर में पहला केस 3 अप्रैल 2020 को सामने आया था। इसके बाद से लगातार केस बढ़ते गए। सरकार की तरफ से लॉकडाउन लागू किया गया। पहली लहर में 17147 मरीज संक्रमित मिले जबकि 327 मरीजों ने जान गंवाई। 1 मार्च 2021 में कोरोना की दूसरी लहर आई। यह लहर तीनों में सबसे घातक थी। इस लहर में जिले में ऑक्सीजन की कमी जब हो गई थी। मरीजों को वेंटिलेटर नहीं मिल रहे थे। शहर में 500 बेड का अस्थायी संजीवनी अस्पताल खोला गया। दूसरी लहर में 36855 मरीज संक्रमित मिले, जबकि 814 मरीजों की मौत हुई। दूसरी लहर में एक ही परिवार के दो से तीन सदस्यों की मौत भी हुई थी।
विज्ञापन
बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 2 नए मामले सामने आए हैं।जिले में एक्टिव केसों की संख्या 2 और रिकवरी रेट 98.10 प्रतिशत है। जिले में 9 लाख 19 हजार 564 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 62 हजार 51 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 60 हजार 870 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। वहीं, 1179 लोगों की जान जा चुकी है। - डॉ. सुभाष खतरेजा, जिला सर्विलांस ऑफिसर