फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Councilors including Chairman Chhabra and Solanki took oath in Dabwali-Ellenabad

डबवाली-ऐलनाबाद में चेयरमैन छाबड़ा और सोलंकी सहित पार्षदों ने ली शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Councilors including Chairman Chhabra and Solanki took oath in Dabwali-Ellenabad
डबवाली में शपथ ग्रहण समारोह के बाद कुर्सी पर बैठे टेक चंद छाबड़ा। - फोटो : Sirsa
डबवाली/ऐलनाबाद (सिरसा)। ऐलनाबाद और डबवाली में वीरवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित चेयरमैन व पार्षदों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। ऐलनाबाद में हुए कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा भी पहुंचे।
विज्ञापन

ऐलनाबाद में कांग्रेस नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान चेयरमैन राम सिंह सोलंकी व पार्षदों ने शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सिरसा जिले की पांचों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष उदय भान की अध्यक्षता में कांग्रेस विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है। हाल ही में प्रदेश के कई विधायकों को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने कहा कि जजपा ने नारा दिया था इस बार जमुना पार और खुद ही जमुना में गोता लगाकर भाजपा को फिर से सत्ता में ले आए। यह इनका जो गठबंधन है वह हरियाणा की जनता के हितों का गठबंधन नहीं बल्कि इन्होंने खुद के स्वार्थ व विभागों की बटवारा कर गठबंधन किया है। इस मौके पर शीशपाल केहरवाला, कुलदीप वत्स, पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल, डॉ. केवी सिंह, पूर्व मंत्री परमवीर सिंह, पूर्व विधायक कुलवीर बेनीवाल, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, डॉ. सुशील इंदौरा, नवीन केडिया, मलकीत सिंह खोसा, विनीत कम्बोज उपस्थित थे।
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला पर साधा निशाना
दीपेंद्र हुड्डा ने विधायक अभय सिंह चौटाला पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसदों के चुनाव में अभय सिंह चौटाला ने खुलकर भाजपा जजपा समर्थित प्रत्याशी का समर्थन किया। ऐसे में सिद्ध होता है कि अभय चौटाला भी भाजपा के पक्के समर्थक है। कांग्रेस के खिलाफ सभी पार्टियां एकजुट हो रही है। जेजेपी-इनेलो-भाजपा का गठबंधन प्रदेश में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छाबड़ा ने दूसरी बार ली चेयरमैन पद की शपथ
डबवाली नगर परिषद की नवगठित स्थानीय निकाय सरकार ने शपथ ली। नवनिर्वाचित चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा व 21 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षदों को वीरवार को एसडीएम राजेश पूनिया ने नगर परिषद कार्यालय में पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। टेकचंद छाबड़ा ने दूसरी बार चेयरमैन पद की शपथ ली । इसके अलावा वार्ड नंबर 8 के विकास छाबड़ा ने दूसरी बार, मधु बागड़ी ने तीसरी बार व शेष 19 पार्षदों ने पहली बार शपथ ग्रहण की।

चेयरमैन छाबड़ा ने बताया कि वर्तमान में शहर के हर वार्ड में नशा बहुत अधिक फैल चुका है। इससे कई युवा मौत के शिकार हो चुके हैं। सर्वप्रथम पार्षद टीम के साथ मिलकर नशे पर नकेल कसने का काम किया जाएगा। युवा पीढ़ी को बचाने हमारी प्राथमिकता रहेगी।

ऐलनाबाद नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा

ऐलनाबाद नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed