फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Councillor upset over non-functioning of road lights, said- contractor says- I have brought the contract from the minister, do whatever you want

Hisar News: रोड लाइटें न जलने से पार्षद खफा, बोले - ठेकेदार कहता है- मंत्री से ठेका लेकर आया हूं, जो चाहे कर लो

Thu, 24 Jul 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 24 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Councillor upset over non-functioning of road lights, said- contractor says- I have brought the contract from the minister, do whatever you want
हिसार। जिला परिषद की करीब छह माह बाद वीरवार को आयोजित बैठक में पार्षदों ने स्ट्रीट लाइटों, सफाई और जलभराव जैसे मुद्दे उठाए। स्ट्रीट लाइटों के लिए एजेंसी पर सवाल उठाते हुए ब्लैक लिस्ट करने की मांग की गई। चेयरमैन सोनू सिहाग ने कहा कि 21 व 22 अगस्त को दो दिन का सत्र बुलाया जाएगा। इसमें सभी विभागों के जिला स्तर के अधिकारी बुलाएंगे ताकि समस्या समाधान पर उनसे सीधे बातचीत की जा सके।
विज्ञापन

चेयरमैन सोनू सिहाग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 5 प्रस्ताव रखे गए। इसमें ग्राम दर्शन पोर्टल के प्रस्ताव को छोड़कर चार सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए। वार्ड 29 से पार्षद सुनील माजरा ने कहा कि ठेकेदार फोन नहीं उठाता। कभी फोन उठा भी ले तो कहता है काम नहीं करूंगा। मंत्री से ठेका लेकर आया हूं,जो चाहे कर लो। चेयरमैन साहब उसे सदन में बुलाकर हेकड़ी निकालनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट का काम करने वाली एजेंसी पर सवाल खड़े किए। वार्ड 25 से पार्षद यादवेंद्र यादव ने कहा कि अधिकारी उस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे? क्या कमीशन बंधा हुआ है? सुनील माजरा ने कहा कि गांवों में काम नहीं किए जा रहे। ऐसे में लोग हम पर सवाल उठा रहे हैं। लाइटें जल ही नहीं रही तो उनको लगाने का क्या फायदा। जिला परिषद ने स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं, लेकिन पंचायत कनेक्शन नहीं ले रही। सरकार का लाखों-करोड़ों रुपया बर्बाद किया जा रहा है। वार्ड 30 से पार्षद सत्यवीर संधु ने कहा कि उनके वार्ड में कोई काम नहीं हुआ। हम दफ्तर में चक्कर काटते रहते हैं। कोई जानकारी देने वाला नहीं होता। तीस वार्डों के लिए तीन कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाएं, जो पार्षदों को उनके कार्य का स्टेटस बता सकें।
विज्ञापन

जोहड़ की सफाई कराई जाए
पार्षद प्रतिनिधि संदीप धीरणवास ने कहा कि गांव के जोहड़ की सफाई कराई जाए। हर साल जोहड़ में बरसाती पानी आने से ओवरफ्लो होता है। इससे आसपास के घरों तक पानी पहुंच जाता है। कुछ मकानों में दरार आ चुकी है। ड्रेन की सफाई का काम भी अधूरा छोड़ दिया गया है। 1600 फीट एरिया में ड्रेन सफाई का काम अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाणी में बिजली कनेक्शन की जानकारी दें
वार्ड 10 से पार्षद आशीष गोदारा उर्फ कुक्की ने कहा कि ढाणियों में बिजली कनेक्शन के लिए पार्षद को भी ग्रांट देने की शक्ति होनी चाहिए। ढाणी में कनेक्शन के लिए जिला परिषद कोटे से बजट खर्च के बारे में उपलब्ध दिशा निर्देशों की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि पार्षदों के अधिकारों व उनकी शक्तियों के बारे में जानकारी देने के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा जाना चाहिए।
5 करोड़ में सभी पार्षदों को मिलेगा बराबर बजट
चेयरमैन ने बताया कि जिला परिषद को 7 करोड़ 9 लाख रुपये की ग्रांट मिली है। दो करोड़ रुपये के प्रस्ताव वह अपने स्तर पर तैयार कराएंगे। पांच करोड़ रुपये सभी 29 पार्षदों में समान तौर पर वितरित किए जाएंगे। इससे पार्षद अपने अपने क्षेत्र में विकास कार्य करा सकेंगे। उन्होंने पार्षदों से मार्केटिंग बोर्ड की जर्जर व टूटी सड़काें का ब्योरा मांगा ताकि इन्हें दुुरुस्त करा सके।
बायो डायवर्सिटी कमेटी का गठन
बैठक में जिला परिषद की बायो डायवर्सिटी कमेटी का गठन किया गया। इसमें पार्षद महंत दर्शन गिरि, सत्यापाली, कविता, रेणु बाला, ओपी मालिया, बीर सिंह को शामिल किया गया है। यह समिति जिले में अलग-अलग तरह के पौधों व जीवों के सरंक्षण के लिए काम करेगी।

ऐतिहासिक गांव राखीगढ़ी के लिए विशेष प्रस्ताव रखा
पार्षद कर्मकेश कुंडू ने कहा कि गांव राखीगढ़ी के तालाबों का संरक्षण और गांव का सुंदरीकरण कराया जाए। गांव के ऐतिहासिक महत्व को देखते इसके लिए विशेष प्रस्ताव पारित किया जाए। राखीगढ़ी गांव सिंधु घाटी सभ्यता का स्थल है, जो भारत के सबसे बड़े हड़प्पा स्थलों में से एक है। यह स्थल सिंधु घाटी सभ्यता के शहरी नियोजन, सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक प्रथाओं के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। गांव में नकली व मिलावटी दूध-घी की पहचान के लिए कोई मिनी किट उपलब्ध कराई जाए। एचएयू का बीज पैक्स के जरिए हर गांव में उपलब्ध कराए। गांव पाबड़ा में 132 केवी का सब स्टेशन मंजूर कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed