फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corporation's WhatsApp number is not able to provide relief to consumers

Hisar News: बिजली अधिकारियों के दावे फेल, उपभोक्ताओं को राहत नहीं पहुंचा पा रहा निगम का व्हाट्सएप नंबर

Sun, 18 Aug 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 18 Aug 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Corporation's WhatsApp number is not able to provide relief to consumers
हिसार। बारिश के दौरान बिजली संबंधी समस्याओं से निपटने में एक्सईएन सेफ्टी का व्हाट्सएप नंबर 9050960500 फेल साबित हो रहा है। रोजाना 60 से अधिक शिकायतें उपभोक्ताओं की ओर से व्हाट्सएप नंबर पर भेजी जा रही हैं लेकिन निपटान प्रक्रिया शून्य है। जबकि बिजली निगम के उच्च अधिकारियों ने एक्सईएन सेफ्टी के व्हाट्सएप नंबर पर बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन बीते 9 दिनों में ये दावे फेल साबित होते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

आजाद नगर, नवदीप कॉलोनी, गीता कॉलोनी व सेक्टर-15 के रहने वाले अजय, सौरभ, सचिन, दिपांशु, राजीव, सुजान सिंह का आरोप है कि वे अपने-अपने क्षेत्रोें के लटकते बिजली के तार, ट्रांसफार्मर फाल्ट, बिजली कट की समस्या को व्हाट्सएप नंबर पर कई बार भेज चुके हैं लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन



इसलिए जारी किया था नंबर
बिजली निगम की ओर से व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया था, जिसमें बिजली संबंधित समस्याएं, जिनमें कहीं भी लटक रहे तार, ट्रांसफार्मर में फाल्ट, मीटर में आई तकनीकी खामियां सहित अन्य समस्याओं की वीडियो-फोटो को अपलोड करना होता है। इस पर नजर रखने के लिए एक्सईएन सेफ्टी पद पर महिला अधिकारी मंजू पूनिया को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये आ रही शिकायतें
- शिकायत केंद्रों में तैनात कर्मचारियों द्वारा मोबाइल फोन को स्विच ऑफ करना।
- व्हाट्सएप नंबर पर अपलोड शिकायतों पर कोई प्रतिक्रिया न मिलना।
- कई घंटे व्हाट्सएप नंबर ऑफलाइन रहता है, जिससे शिकायत के निपटान में देरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed