{"_id":"6170630bf2b17b1e842716da","slug":"corporation-s-tehbazari-team-will-remain-in-the-markets-till-7-pm-to-remove-encroachment-hisar-news-hsr614942127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के लिए शाम 7 बजे तक बाजारों में रहेगी निगम की तहबाजारी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने के लिए शाम 7 बजे तक बाजारों में रहेगी निगम की तहबाजारी टीम
विज्ञापन
दुकानदार द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को जब्त करते तहबाजारी टीम के सदस्य।
- फोटो : Hisar
हिसार। बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए अब नगर निगम की तहबाजारी टीम शाम सात बजे तक बाजारों में रहेगी। यह व्यवस्था दिवाली तक लागू रहेगी। त्योहार के मद्देनजर बाजारों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगम प्रशासन ने यह फैसला लिया है। उधर, बुधवार को तहबाजारी टीम ने बाजारों से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान टीम ने करीब 20 दुकानदारों का सामान जब्त किया।
बता दें कि अब त्योहारों की सीजन शुरू हो चुका है। चूंकि बाजारों में दुकानदार अपनी दुकान से बाहर सड़क पर भी सामान रख लेते हैं, जिससे बाजार में जाम की समस्या पैदा हो जाती है। इससे बाजार में आने वाले ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि निगम की तहबाजारी टीम बाजारों से समय-समय पर अतिक्रमण हटवाती है। मगर टीम के जाते ही दुकानदार फिर से दुकानों के बाहर सामान रख लेते हैं। इसी को देखते हुए निगम प्रशासन ने तहबाजारी टीम को शाम पांच बजे के बाद भी बाजार में रुकने के आदेश दिए हैं।
साहब! मेरे पास टाइम नहीं है, मुझसे जुर्माना ले लो, स्टूल लौटा दो
तहबाजारी टीम ने बुधवार को भी अतिक्रमण हटवाया। इस राजगुरु मार्केट में एक कपड़ा व्यापारी ने बरामदे के अलावा सड़क पर भी सामान रखा हुआ था। इस पर टीम ने उसका स्टूल कब्जे में ले लिया तो व्यापारी ने कहा कि साहब, मेरे पास टाइम नहीं है। मुझसे यही जुर्माना राशि ले लो और मुझे मेरा स्टूल लौटा दो। यह सुन निगम कर्मियों ने कहा कि यह स्टूल अब निगम कार्यालय में आने के बाद ही मिलेगा।
विज्ञापन
पांच हजार का जुर्माना लगाने पर हो रहा विचार
निगम प्रशासन अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जुर्माना राशि बढ़ाकर पांच हजार रुपये कर चुका है। हालांकि अभी भी दुकानदारों से जुर्माने के नाम पर अधिकतम 500 रुपये ही लिए जा रहे हैं। चूंकि दुकानदार अतिक्रमण करने से मान नहीं रहे हैं तो निगम प्रशासन से अतिक्रमण करने वालों से जुर्माने के पांच हजार रुपये लेने पर विचार कर रहा है।
टीम अब बाजारों में शाम पांच बजे की बजाय सात बजे तक रहेगी। किसी भी हाल में बाजारों की व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी।
- सुरेंद्र शर्मा, इंचार्ज, तहबाजारी शाखा, नगर निगम