फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corporation clerk kidnapped in front of Jat College, four hours later thrown in injured condition on Tosham Road

Hisar News: निगम के लिपिक का जाट कॉलेज के सामने से अपहरण, चार घंटे बाद घायल अवस्था में तोशाम रोड पर फेंक गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Corporation clerk kidnapped in front of Jat College, four hours later thrown in injured condition on Tosham Road
हिसार। नगर निगम के लिपिक का मंगलवार की दोपहर कुछ लोगों ने दिन दहाड़े अपहरण कर लिया। करीब चार से पांच घंटे बाद लिपिक मोनू तोशाम रोड पर आधार अस्पताल के पास गंभीर हालत में मिला। मोनू को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है। घायल के बयान के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव लितानी निवासी मोनू नगर निगम में लिपिक के पद पर तैनात है। उसका भाई सोनू बिजली निगम में जूनियर इंजीनियर है। मंगलवार दोपहर मोनू के दो साथी जाट कॉलेज के पास स्थित एसबीआई में आए थे। उन दोनों ने मोनू को फोन कर यहां बुला लिया। यह तीनों बैंक मैनेजर से मिलने आए थे। दोपहर 2.45 बजे जब मोनू बैंक के बाहर खड़ा था। इसी बीच बुलेट पर सवार युवक वहां घूम रहे थे। कुछ देर बाद वहां एक कार आई। जिसमें सवार लोगों ने मोनू को जबरदस्ती कार में डाल लिया। जब मोनू के साथियों ने पूछा तो युवकों ने कहा कि हमारा कुछ अलग मैटर है। मोनू के साथियों ने पुलिस को सूचित किया। अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की। पुलिस ने जांच शुरू की। शाम करीब 6.30 से 7 बजे मोनू आधार अस्पताल के पास मिला। उसके पैर, छाती कमर में डंडे मारे गए हैं। घायल मोनू को नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार मोनू एक लड़की से प्यार करता था, जिसकी 6 मार्च को शादी हो गई थी। माना जा रहा है कि यह अपहरण मामला उससे जुड़ा हो सकता है। अर्बन एस्टेट चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अभी घायल मोनू ने बयान दर्ज नहीं कराए हैं। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed