फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corona: Third sero survey will start today

कोरोना : आज शुरू होगा तीसरा सीरो सर्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Corona: Third sero survey will start today
हिसार। जिले में स्वास्थ्य विभाग बुधवार को तीसरा सीरो सर्वे शुरू करेगा। तीन दिवसीय सर्वे में विभाग की टीम जिलेभर से 1320 लोगों के एंटी बॉडी टेस्ट के लिए सैंपल लेगी। इसके लिए विभाग ने जिले के ग्रामीण एवं शहरी इलाके से 33 जगहों का चयन किया है। इन जगहों पर चारों कोनों से टीम बुधवार से सैंपल लेना शुरू करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विभागीय अधिकारियों के साथ वीसी के जरिये बैठक कर निर्देश जारी किए। बैठक में सीएमओ डॉ. रत्ना भारती, नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा एवं डॉ. सन्नी शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि सर्वे के लिए विभाग के पास सीरिंज, ग्लव्स, बायोमेडिकल वेस्ट के लिए सामान एवं अन्य सामान आ चुका है। अब विभाग ने सभी सीएचसी-पीएचसी एवं एसएमओ प्रभारियों को सीरो सर्वे के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं और बकायदा उनको प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

विभाग की टीम बुधवार से बालसमंद, मय्यड़, बधावड़, आर्यनगर, भोजराज, मेहंदा, मोहब्बतपुर, डाटा, उकलाना मंडी और वार्ड-3 व 4, नारनौंद का वाड-6, हांसी का वार्ड-14 व 16, बरवाला वार्ड-9 व 17, पंघाल, हिसार वार्ड-18, ढाणी खान बहादुर सहित अन्य जगह से सैंपल लेना शुरू करेंगी। इसके बाद सैंपल को पंचकूला हेडक्वार्टर भेजा जाएगा। करीब 15 दिन बाद सैंपल की रिपोर्ट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटीबॉडी टेस्ट की रिपोर्ट पर बनाई जाएगी रणनीति
इस सर्वे में विभाग यह पता लगाएगा कि दूसरी लहर में कितने लोग संक्रमित हुए और कहां तक संक्रमण फैला। सर्वे में प्रत्येक जगह से रैंडमली सैंपल लिए जाएंगे। इस एंटीबॉडी टेस्ट से पता चलेगा कि कितने लोगों में एंटीबॉडी बनी है। इसके बाद विभाग आगामी रणनीति अपनाएगा। इसी पर कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जाहिर होगी कि बच्चे ज्यादा संक्रमित हुए हैं या बड़े। 18 साल से ऊपर वर्ग के लिए वैक्सीन आ चुकी है और बच्चों की आना बाकी है।

मंगलवार देर शाम को स्वास्थ्य मंत्री ने वीसी के जरिये बैठक की है। बुधवार से तीसरा सीरो सर्वे शुरू करने के आदेश मिले हैं। सर्वे में 1320 लोगों के एंटीबॉडी टेस्ट के लिए सैंपल लिए जाएंगे। - डॉ. सुभाष खतरेजा, नोडल अधिकारी, आईडीएसपी विभाग, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed