{"_id":"5ec818158ebc3e90ae67c0ad","slug":"corona-sample-collaction-report-hisar-news-hisar-news-rtk556144285","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चार नए कोरोना पॉजिटिव, कांटेक्ट टू कांटेक्ट संक्रमण का आया दूसरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चार नए कोरोना पॉजिटिव, कांटेक्ट टू कांटेक्ट संक्रमण का आया दूसरा मामला
विज्ञापन
संक्रमित के पिता का सैंपल लेते दंत चिकित्सक डॉ. बंसीलाल व टीओ वेदव्रत।
- फोटो : Hisar
जिले में शुक्रवार को एक साथ चार नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें तीन लोग कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए थे। इस तरह से जिले में कांटेक्ट टू कांटेक्ट संक्रमण का यह दूसरा मामला है। संक्रमित मिलने वालों में बडाला निवासी संक्रमित मरीज का भाई व एक निजी अस्पताल के दो स्टाफ कर्मचारी शामिल हैं। अस्पताल के स्टाफ कर्मचारी जींद जिले के पेगां गांव निवासी कोरोना संक्रमित मृतक के संपर्क में आए थे। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित व्यक्ति हांसी शहर का निवासी है, जो गाड़ी चालक है व 19 मई को दिल्ली से लौटा था। स्वास्थ्य विभाग ने इन चारों संक्रमितों को कोविड-19 एंबुलेंस के जरिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है।
साथ ही सभी संक्रमित के निवास एरिया और आसपास के एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसके बाद विभाग द्वारा वहां पर इन लोगों के संपर्क में आए अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है और सभी के सैंपल लिए जाएंगे।
सर्वोदय अस्पताल के संक्रमित दोनों स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में स्टाफ नर्स के तौर पर तैनात हैं। इनमें से एक संक्रमित युवक चौधरीवास गांव का निवासी है और दूसरा युवक सिरसा जिले का निवासी है, जो अस्पताल के ही नजदीक बने किसी पीजी में रहता है। फिलहाल दोनों क्वारंटीन किए गए थे, क्योंकि जींद के मृतक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद दोनों का सैंपल लिया गया था। इसके अलावा निजी अस्पताल के चिकित्सकों सहित स्टाफ के 27 लोगों के सैंपल लिए गए थे। ये सभी मृतक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे। इनमें से शुक्रवार को दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और अभी चार की रिपोर्ट आनी बाकी है। राहत की बात यह भी है कि अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
सर्वोदय अस्पताल की गली को किया सील
सर्वोदय अस्पताल से दो कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर विभाग की टीम अन्य स्टाफ की जांच और सैंपल लेने के लिए पहुंची। फिलहाल विभाग द्वारा उस एरिया की गली को सील कर दिया गया है। विभाग के अनुसार अस्पताल का एक संक्रमित स्टाफ अस्पताल के पास बनी किसी पीसी में रह रहा था, जिससे वहां पर भी सैंपलिंग की जाएगी। इसके अलावा विभाग द्वारा हांसी निवासी संक्रमित व्यक्ति के घर के आसपास के सभी एरिया को सील कर दिया गया है।
एंबुलेंस चालक की हुई पहचान
जीव वैज्ञानिक डॉ. रमेश पूनिया और उनकी टीम के सहयोग से आधार अस्पताल से सर्वोदय अस्पताल तक जींद के मृतक संक्रमित व्यक्ति को ले जाने वाले एंबुलेंस चालक की भी पहचान हो गई है। विभाग ने उक्त एंबुलेंस चालक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा दिया है और उसे भी क्वारंटीन कर दिया है।
संक्रमित के भाई को रखा गया था अलग
स्वास्थ्य विभाग ने बडाला गांव निवासी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संक्रमित भाई को पहले से ही आइसोलेशन वार्ड में अलग रखा था, क्योंकि संक्रमित व्यक्ति के पॉजिटिव मिलने के बाद उसके परिवार में से उसकी पत्नी और बेटी पहले से ही संक्रमित मिल चुके हैं। इस वजह से विभाग द्वारा एहतियात के तौर पर संक्रमित को सैंपल लेने के बाद आइसोलेशन वार्ड में अन्य मरीजों से अलग रखा गया था, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार सुबह पॉजिटिव आई है।
जिले में पहली बार पूरा परिवार हुआ संक्रमित
बडाला गांव निवासी संक्रमित व्यक्ति के भाई के पॉजिटिव पाने के साथ ही जिले में पहली बार किसी संक्रमित व्यक्ति का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले दड़ौली गांव के संक्रमित युवक, डीसी कॉलोनी निवासी नॉन कोविड घोषित मृतक और उसका भाई, सेक्टर 16-17 की महिला, सातरोड गांव की संक्रमित महिला और उसका बेटा आदि में से किसी का भी पूरा परिवार संक्रमित नहीं मिला है।
नर्स स्टाफ के परिजनों के लिए सैंपल
जिला अस्पताल के दंत चिकित्सक डॉ. बंसीलाल और टेक्नीशियन ऑफिसर वेदव्रत की टीम ने चौधरीवास गांव निवासी संक्रमित नर्स स्टाफ के पांच परिजनों के सैंपल लिए हैं, जिनमें उसके माता-पिता पत्नी और दो बच्चे शामिल है। परिजनों का कहना है कि उनका बेटा चार दिनों से घर पर नहीं आया है।