फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corona : Essential goods will reach the doctor's home.

कोरोना से लड़ाई लड़ रहे चिकित्सकों के घरों तक पहुंचेगा राशन

Fri, 27 Mar 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corona : Essential goods will reach the doctor's home.
हिसार। जिला प्रशासन व जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सौजन्य से शुरू की गई धन्वंतरि योजना के तहत जिला में उन चिकित्सकों के घरों तक राशन सामग्री पहुंचाई जाएगी जो कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में सहयोग कर रहे हैं। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि विश्व महामारी कोरोना के प्रभाव पर नियंत्रण के लिए चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मचारी निरंतर लगे हुए हैं। चिकित्सक के परिवार के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी का स्वयंसेवक आवश्यक राशन सामग्री की होम डिलीवरी करेगा व भुगतान प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि यह सेवा प्राप्त करने के लिए चिकित्सक केवल आवश्यक राशन सामग्री की सूची व अपना पता 99922-20950 पर वाट्सएप कर सकते हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में आवश्यक सेवाएं देने के लिए भ्रमण पास के लिए सरल पोर्टल पर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
हिसार। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि प्रदेश में लागू लॉकडाउन के दौरान प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आमजन तक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इच्छुक किरयाणा दुकानदारों, खाद्य सामग्री सप्लायर्स, दवा विक्रेताओं, दूध सप्लायर्स व अन्य संबंधित को प्रशासन द्वारा जिला के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण के लिए छूट प्रदान करते हुए उन्हें पास प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति सरल हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर कोविड-19 मूवमेंट पास के लिंक पर जाकर प्रफोर्मा भर सकते हैं।
विज्ञापन

होम क्वारंटीन के दौरान जरूरी सामान की पूर्ति करवाएगा स्वास्थ्य विभाग
हिसार। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिन लोगों को होम क्वारंटीन रहने के लिए निर्देश दिए गए है। होम क्वारंटीन के दौरान उन सभी लोगों को अपनी दैनिक जरूरतों व स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी किसी भी सामान की आवश्यकता हो तो स्वास्थ्य विभाग उन्हें समय पर उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर 92153-26687, 93552-56687, 94161-03120 आदि जारी किए गए है। स्वास्थ्य विभाग इन सभी लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed