फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corona: 107 infected found in seven days, five teams engaged in sampling

कोरोना : सात दिन में मिले 107 संक्रमित, पांच टीमें सैंपलिंग में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corona: 107 infected found in seven days, five teams engaged in sampling
हिसार। जिले में कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले 7 दिनों में कोरोना के 107 नए केस आ चुके हैं। शुक्रवार को 11 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है। सभी मरीजों को सात दिन के लिए होम आइसोलेट किया गया है। हालांकि किसी को गंभीर लक्षण नहीं हैं। मामूली सर्दी-जुखाम के ही लक्षण हैं। वहीं, बढ़ रहे संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। नागरिक अस्पताल की दो और मलेरिया विभाग की तीन टीमें सैंपल ले रही हैं। टीमों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व नागरिक अस्पताल में सैंपलिंग बढ़ाई दी है। इसके अलावा जिले की सीएचसी और पीएचसी पर भी सैंपलिंग के आदेश जारी दिए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि रिकवरी रेट 97.98 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि जिले में 9 लाख 33 हजार 804 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 62331 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 61069 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 और तीसरी लहर में 38 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण फैल रहा है। अभी तक घबराने की कोई बात नहीं है। जिन मरीजों को कोरोना पुष्टि हो रही सामान्य लक्षण दिखाई दे रहे हैं। जिस कारण मरीजों को होमआइसोलेट किया जा रहा है। अब जो केस आ रहे हैं उनमें किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आई है। सभी का घर पर उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को कोरोना की पुष्टि हुई है उनमें बुखार, खांसी और जुकाम के लक्षण मिल रहे हैं। उन्हें घर पर ही रहने की सलाह दी जा रही है। अगर, किसी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो तुरंत चिकित्सक को बताए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रत्ना भारती का कहना है कि केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में एहतियातन के तौर पर मास्क पहनाना जरूरी है। अगर किसी कोरोना मरीज के संपर्क में आते हैं तो अपने सैंपल जरूर करवाएं। कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed