फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Coriander available for free being sold for Rs 300 a kg

300 रुपये किलो बिक रहा मुफ्त में मिलने वाला धनिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Coriander available for free being sold for Rs 300 a kg
हिसार के जिंदल रोड पर सब्जी बेचता दुकानदार रमेश सैनी - फोटो : Hisar
हिसार। पेट्रोल-डीजल के भाव कम होने से कुछ राहत मिले तो अब सब्जियों के दामों में एक बार फिर उछाल आ गया है। महंगाई ने रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। प्याज के रेट में गिरावट आई है तो टमाटर के दाम 60 के पार बने हैं। हरी सब्जियों के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं। प्याज, टमाटर, धनिया की चटनी सब्जी से भी महंगी पड़ेगी। सब्जियों के साथ मुफ्त मिलने वाला धनिया इन दिनों 300 रुपये किलो बिक रहा है। पहाड़ी आलू के दाम 35 रुपये किलो है तो आगरा आलू 25 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए डाला जाने वाला धनिया अक्सर दुकानदार सब्जी के साथ फ्री देते रहे हैं। धनिया हमेशा से डिमांड में रहता है। मौजूदा समय में धनिया के दाम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। बीस दिन पहले ही जहां धनिया 100 रुपये किलो बिक रहा था अब 250 से 300 रुपये किलो मिल रहा है। दस रुपये किलो में मिलने वाली पालक 30 से 40 रुपये तक मिल रही है। गोभी 40 रुपये से 60 रुपये किलो बिक रही है। मटर 120 से 160 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही है। सब्जी के थोक व्यापारियों ने बताया कि सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में हुई तेज बारिश के बाद काफी सब्जियां खराब हो गई। इसका असर अब दिखाई दे रहा है। हरी सब्जियों की आवक शुरू होने के बाद दाम कम नहीं हो रहे।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण सब्जियों की आवक कम हुई है। इसके कारण सब्जियां इतनी महंगी हो गई हैं। पहाड़ी आलू के दाम 35 रुपये किलो है तो आगरा आलू 25 रुपये किलो बिक रहा है। आवक कम होने के कारण हरी सब्जियों के दाम बढ़ गए है। - मुकेश कुमार, प्रधान, मासाखोर यूनियन, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed