फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   convocation at LUWAS

अप्रैल से देश की 200 मंडियां ई ट्रेडिंग से होगी एक प्लेटफार्म पर

Fri, 29 Jan 2016 02:46 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
convocation at LUWAS

लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करने पहुंचे भारत के केंद्रीय कृषि मंत्री रामा मोहन सिंह ने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए सरकार चिंचित है। देश में  1 अप्रैल से 21 सितम्बर तक 200 मंडियों को ई ट्रेडिंग के जरिए एक प्लेटफार्म पर लाया जाएगा। यह काम तीन फेज में होगा। उसके बाद 2017 के मार्च में 200 और मंडियां जोड़ी जाएगी  और 2018 तक देश की 585 मंडियों को एक ही प्लेटफोर्म पर खड़ा करेंगे।

विज्ञापन


इससे किसान देेश भर की इन मंडियों में हर फसल का भाव देख सकेंगे। कहां क्या भाव चल रहा है। कहां किस फसल की अधिक मांग है उसे तुरंत पता चल जाएगा। इससे उन्हें फसलों के अच्छे दाम मिलेंगे। व्यापारियों का व्यापार भी बढ़ेगा। समय ऐसा भी आएगा कि किसानों की ऑर्गेनिक फसल खेत से ही खरीदी जाएंगी। रोपण सामग्री तक खेत में पहुंचेगी।
विज्ञापन



अब वेटरनरी कॉलेज नहीं होंगे एमसीआई और वीसीआई के शिकार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वो अलग समय था जब चाबी एक व्यक्ति के हाथ में होती थी। देश के प्रदेश के कई ऐसे कॉलेज थे जो एमसीआई और वीसीआई के शिकार हुए। सरकार ने इसे अब पारदर्शी बना दिया है। सरकार ने 10 नए वेटरनरी कॉलेज खोले हैं अब वेटरनरी कॉलेज की संख्या 36 से बढ़कर 46 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के कर्ज माफी के नाम पर एग्रोबेस इंडस्ट्रीज को मिला 10 हजार करोड़ का फायदा
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने देश के किसानों को कर्ज माफी के नाम पर खूब बहकाया। जिसका फायदा किसानों को कम और एग्रोबेस इंस्ट्रीज को अधिक फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे महानगरों के लोग किसान बन कर कर्ज माफ करवा गए। जबकि खेल यह हुआ कि मिलीभगत से एग्रोबेस इंडस्ट्रीज चलाने वालों को किसान बना दिया गया और उनके 10 हजार करोड़ के कर्जे माफ कर दिए गए।

सोलंकी बोले पांच ग उतारें आचरण में, आज पशु डॉक्टर की जरूरत अधिक
राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि विद्यार्थी पांच ग यानी गाय, गीता, गंगा, गायत्री मंत्र और गणेश को अपने आचरण में उतारें। इन पांचों चीजों में कहीं भी संकीर्णता नहीं और न ही संप्रदायिकता। उन्होंने कहा कि आज देश में मानव डॉक्टर की बजाए पशु डॉक्टर की जरूरत है। आज बेटियां कमाल कर रही हैं। वेटरनरी में बेटियां, कृषि विज्ञान में बेटियां आगे हैं। सीएस की परीक्षा में देश में चौथा रैंक पाने वाली डिंकी बंसल का नाम लेकर उन्होंने बेटियों को शाबाशी दी। गीतांजलि को भी राज्यपाल से प्रत्सोहित किया।


हमारा 8 सौ ग्राम दूध से काम नहीं चलता, हम गुजरातियों की तरह दूध नहीं बेचते महामहिम जी
प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि दूूध उत्पादन में प्रदेश का नंबर वन बनाना है। यह उत्पादन कैसे बढ़े यह इन युवओं व डॉक्टरों के लिए चुनौती है। कृषि मंत्री ने भाषण देते हुए कहा कि महामहिम जी हमारे हरियाणा वालों का 800 ग्राम दूध में काम नहीं चलता हम गुजरातियों की तरह दूध नहीं बेचते। हम ईंडी वाला गिलास फिर से लाकर दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed