फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Convicted for killing a person by beating him with sticks, punishment today

डंडों से पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या करने वाला दोषी करार, आज सुनाई जाएगी सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Convicted for killing a person by beating him with sticks, punishment today
हिसार। अदालत ने डंडों से पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या करने के मामले में गांव पुट्ठी निवासी आरोपी सुरेंद्र को दोषी करार दिया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित सहरावत की अदालत बुधवार को सजा सुनाएगी। इस संबंध में बास थाना पुलिस ने 16 अगस्त 2020 को सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

अदालत में चले अभियोग के अनुसार 16 अगस्त को पुलिस को दी गई शिकायत में गांव पुट्ठी के राजेंद्र की पत्नी सुमन ने बताया था कि छोटी बहन मुकेश की शादी देवर जोगेंद्र के साथ हुई थी। मेरी बहन मायके में गांव धनाना (सोनीपत) गई हुई है। 15 अगस्त रात करीब 9:30 बजे मेरा देवर जोगेंद्र किसी काम से पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र पुत्र बलबीर के मकान में गया हुआ था। जब मैं देवर को बुलाने के लिए सुरेंद्र के मकान पर गई तो देखा कि सुरेंद्र मेरे देवर को चारपाई पर गिराकर डंडों से पीट रहा था। शोर मचाया तो सुरेंद्र मौके से फरार हो गया। घायल हालत में देवर को उपचार के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल में लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बास थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed